• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Box Office Collection Update : रक्षाबंधन पर गदर 2 ने बटोरे खूब पैसे! ड्रीम गर्ल 2 पहुंची 60 करोड़ पर

Box Office Collection Update : रक्षाबंधन पर गदर-2 ने बटोरे खूब पैसे! ड्रीम गर्ल 2 पहुंची 60 करोड़ पर

Gadar 2 Dream Girl 2 Collection : उम्‍मीद है कि इस वीकेंड के खत्‍म होते-होते ड्रीम गर्ल-2 100 करोड़ रुपये के क्‍लब में एंट्री कर जाएगी।

Box Office Collection Update : रक्षाबंधन पर गदर-2 ने बटोरे खूब पैसे! ड्रीम गर्ल 2 पहुंची 60 करोड़ पर

अगस्‍त का महीना भारतीय फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री के लिए पैसों की बरसात लेकर आया!

ख़ास बातें
  • गदर-2 और ड्रीम गर्ल-2 की कमाई में तेजी
  • रक्षाबंधन पर सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़
  • दोनों फ‍िल्‍मों ने 16 करोड़ से ज्‍यादा कमाई की बुधवार को
विज्ञापन
Gadar 2 Dream Girl 2 Collection : अगस्‍त का महीना भारतीय फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री के लिए पैसों की बरसात लेकर आया! गदर-2 ने हिंदी पट्टी में सिनेमाघरों को दर्शकों की भीड़ से भर दिया, जबकि साउथ में रजनीकांत की फ‍िल्‍म जेलर ने धूम मचाई। अगस्‍त जाते-जाते आयुष्‍मान खुराना की फ‍िल्‍म ड्रीम गर्ल-2 आई और चल निकली। Gadar 2 और Dream Girl 2 ने रक्षाबंधन पर भी अच्‍छी कमाई दर्ज की है। आयुष्‍मान की फ‍िल्‍म 6 दिनों में 60 करोड़ कमा चुकी है, जबकि सनी देओल की गदर-2 जल्‍द 500 करोड़ रुपये के क्‍लब में एंट्री मार सकती है। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk का डेटा बताता है कि सनी देओल और अमीषा पटेल स्‍टारर गदर-2 ने 30 अगस्‍त यानी बुधवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफि‍स पर 8.6 करोड़ रुपये बटोरे। बुक माय शो पर 2 टिकट के साथ 2 टिकट फ्री का ऑफर भी काम करता हुआ दिख रहा है! गदर-2 की भारत में अबतक कुल कमाई 474.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। उम्‍मीद है कि जल्‍द यह फ‍िल्‍म 500 करोड़ रुपये का करोबार अकेले भारत में दर्ज कर सकती है। 

आयुष्‍मान खुराना की फ‍िल्‍म ड्रीम गर्ल-2 बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 6 दिनों में 59.5 करोड़ रुपये कमा चुकी है। बुधवार को इसने 7.5 करोड़ रुपये बटोरे। अनुमान है कि फ‍िल्‍म इस वीकेंड के खत्‍म होते-होते 100 करोड़ रुपये के क्‍लब में एंट्री कर जाएगी। ड्रीम गर्ल का पहला भाग साल 2019 में आया था। उस फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर लगभग 200 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

हालांकि सितंबर का महीना गदर-2 और ड्रीम गर्ल-2 दोनों के लिए चुनौती लेकर आ सकता है। किंग खान यानी शाहरुख खान की फ‍िल्‍म जवान (Jawan) 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है, जिसके बाद दर्शकों की भीड़ उस तरफ रुख कर सकती है। सनी और आयुष्‍मान दोनों की फ‍िल्‍मों के पास यह वीकेंड और अगले बुधवार तक का वक्‍त है। 6 दिनों में दोनों फ‍िल्‍मों को ज्‍यादा से ज्‍यादा कलेक्‍शन हासिल करना होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »