Elon Musk का Twitter पर कब्जा, एक्स गर्लफ्रेंड का अकाउंट डिलीट

एम्‍बर हर्ड का ट्विटर से हटना इसलिए मायने रखता है, क्‍योंकि वह एलन मस्‍क के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।

Elon Musk का Twitter पर कब्जा, एक्स गर्लफ्रेंड का अकाउंट डिलीट

एम्‍बर हर्ड के ट्विटर से हटने पर लोग रिएक्‍शन भी दे रहे हैं। ट्विटर यूजर ‘That Umbrella Guy’ ने एक पिक्‍चर शेयर करते हुए बताया है कि एम्‍बर हर्ड ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है।

ख़ास बातें
  • एम्‍बर हर्ड एक करीब 1 साल मस्‍क के साथ रिलेशनशिप में थीं
  • पति जॉनी डेप के साथ भी विवादों में आई थीं एम्‍बर हर्ड
  • यह पता नहीं चल पाया है कि एम्‍बर हर्ड ने ट्विटर क्‍यों छोड़ा
विज्ञापन
जब से एलन मस्‍क ने ट्विटर (Twitter) का अधिग्रहण किया है, यह सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म किसी न किसी वजह से सुर्खियों में है। मस्‍क के ट्विटर का CEO बनने के बाद हॉलीवुड सेलिब्रिटी एम्‍बर हर्ड (Amber Heard) ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है। एम्‍बर हर्ड अपने पूर्व पति जॉनी डेप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा हारने के कारण भी सुर्खियों में आई थीं। इस वजह से उन्‍हें जॉनी डेप को करोड़ों रुपये चुकाने पड़े थे। एम्‍बर हर्ड का ट्विटर से हटना इसलिए मायने रखता है, क्‍योंकि वह एलन मस्‍क के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।  

एम्‍बर हर्ड के ट्विटर से हटने पर लोग रिएक्‍शन भी दे रहे हैं। ट्विटर यूजर ‘That Umbrella Guy' ने एक पिक्‍चर शेयर करते हुए बताया है कि एम्‍बर हर्ड ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है। यह जानने के बाद लोग काफी मजेदार रिएक्‍शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बहुत खुशी है कि वह अपना खयाल रख रही हैं। कई लोगों ने अटकलें पोस्‍ट की थीं कि उनका ट्विटर हैंडल डिलीट किया जा सकता है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि एम्‍बर हर्ड ने ट्विटर क्‍यों छोड़ा। उनकी तरफ से भी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। 
 

बात करें जॉनी डेप से उनके रिलेशनशिप के बारे में, तो दोनों की मुलाकात साल 2010 में ‘द रम डायरीज' की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने साल 2015 में शादी की, लेकिन एक साल बाद ही अलग हो गए। आखिरकार साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। एम्‍बर हर्ड और जॉनी डेप के रिश्‍ते खत्‍म होने के बाद एम्‍बर का नाम एलन मस्‍क के साथ जोड़ा गया। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सबसे पहले साल 2016 में इनके बारे में बातें सामने आईं। कहा जाता है कि दोनों ने अपने रिश्‍ते को सार्वजनिक नहीं किया। कहा जाता है कि एम्‍बर और एलन एक साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे और 2017 में अलग हो गए। हालांकि 2018 में फ‍िर दोनों के साथ होने की खबरें सामने आईं, लेकिन यह सिलसिला कुछ महीने ही चल पाया। 

एलन मस्‍क के ट्विटर खरीदने के बाद एम्‍बर हर्ड अकेली नहीं हैं, जिन्‍होंने इस सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म को अलविदा कहा है, केन ओलिन, टोनी ब्रेक्सटन जैसी हॉलीवुड हस्तियों ने भी ट्विटर को छोड़ा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लौट आए बीते दिन! इस कंपनी ने लॉन्च किया 80-90 के दशक का कैसेट रिकॉर्डर!
  2. Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को, 7000mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. 21 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart पर धमाका डील
  4. होर्मूज से ऑयल टैंकरों को निकलने की इजाजत के लिए क्रिप्टोकरेंसी में फीस लेगा ईरान!
  5. Poco M8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple के फोल्डेबल आईफोन का लीक हुआ डिजाइन, 5,800mAh हो सकती है बैटरी
  7. Pluto को फिर मिलेगा ग्रह का दर्जा? 10 साल की बच्ची की अपील ने मचाई हलचल
  8. OnePlus Ace 6 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9000, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. आपका Samsung फोन है? यहां चेक करें One UI 8.5 Beta मिलेगा या नहीं
  10. Infinix Note 60 Pro में मिलेगा 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »