फोन में कंपनी ने 7000mAh की बैटरी दी है। दावा है कि फोन की बैटरी हेल्थ 6 साल तक बरकरार रहेगी।
Photo Credit: Realme
Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले बताया गया है।
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। यह अगले हफ्ते की शुरुआत में ही मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। फोन में मिडरेंज प्राइस में धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं। यह फोन 7000mAh बैटरी से लैस होगा। इसके अलावा इसमें 144Hz रिफ्रश रेट दिया जाएगा। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कई अन्य खास फीचर्स इस डिवाइस में मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले Realme Narzo 100 Lite 5G के बारे में सबकुछ।
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में 14 अप्रैल के दिन लॉन्च होने जा रहा है। फोन को कंपनी अधिकारिक रूप से टीज कर दिया है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। इसे Realme के अधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स पर देखा जा सकेगा।
Realme Narzo 100 Lite 5G की कीमत कंपनी ने अभी तक अधिकारिक रूप से नहीं बताई है। लीक्स की मानें तो फोन भारत में 13 से 15 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च हो सकता है। फोन को Amazon India, Realme Website से खरीदा जा सकेगा।
Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले बताया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इस फोन में कंपनी ने 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी क्षमता है। फोन में कंपनी ने 7000mAh की बैटरी दी है। इसे टाइटन बैटरी का नाम दिया गया है। दावा है कि फोन की बैटरी हेल्थ 6 साल तक बरकरार रहेगी। फोन में वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और रीवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी बताया गया है। यानी इसे एक पावरबैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Narzo 100 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में 5300mm² वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम लगा है। फोन में कंपनी ने रियर साइड में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया है। साथ में LED फ्लैश भी मिलता है। यह फोन Thunder Black और Frost Silver कलर में आने वाला है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा इसे मजबूत बनाने के लिए Armorshell प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!