• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Dunki Teaser : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘डंकी’ का टीजर रिलीज, 5 घंटे में 42 लाख व्‍यूज, कब होगी रिलीज? जानें

Dunki Teaser : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘डंकी’ का टीजर रिलीज, 5 घंटे में 42 लाख व्‍यूज, कब होगी रिलीज? जानें

Dunki Teaser : राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म का पहला टीजर (DunkiDrop1) गुरुवार को रिलीज किया गया।

Dunki Teaser : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘डंकी’ का टीजर रिलीज, 5 घंटे में 42 लाख व्‍यूज, कब होगी रिलीज? जानें

Photo Credit: Screen Grab

शाहरुख खान के 58वें जन्‍मदिन यह टीजर रिलीज हुआ, जिसे 5 घंटों में 42 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं।

ख़ास बातें
  • शाहरुख खान की फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज
  • डंकी इस साल दिसंबर में होगी रिलीज
  • शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी तापसी पन्‍नू
विज्ञापन
Dunki Teaser : पहले फ‍िल्‍म ‘पठान' (Pathaan) फ‍िर ‘जवान' (Jawaan) से बॉक्‍स ऑफ‍िस पर धमाल मचाने वाले अभिनेता शाहरुख खान एक बार फ‍िर तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फ‍िल्‍म ‘डंकी' (Dunki) का पहला टीजर सामने आया है। 1 मिनट 47 सेकंड का टीजर जता देता है कि डंकी एक कॉमिडी मूवी है। टीजर से ही फ‍िल्‍म की कहानी का पता चल जाता है। सभी प्रमुख कलाकारों को टीजर में जगह दी गई है। हालांकि मेकर्स ने फ‍िल्‍म का क्‍लाइमैक्‍स छुपाकर रखा है। 

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म का पहला टीजर (DunkiDrop1) गुरुवार को रिलीज किया गया। शाहरुख खान के 58वें जन्‍मदिन यह टीजर रिलीज हुआ, जिसे 5 घंटों में 42 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं। टीजर से फ‍िल्‍म की कहानी की झलक भी मिलती है। 

फ‍िल्‍म में 4 दोस्‍त हैं। सभी इंग्‍लैंड जाने का सपना देख रहे हैं और अलग-अलग जुगाड़ लगाते हैं। शाहरुख खान ने अपने दोस्‍तों को इंग्‍लैंड ले जाने की जिम्‍मेदारी ली है। वह इसमें कामयाब होते हैं या नहीं, यही इस फ‍िल्‍म में दर्शाया गया है। फ‍िल्‍म को कॉमिडी स्‍टाइल में तैयार किया गया है, जिसके कुछ चुनिंदा डायलॉग्‍स पहले टीजर में नजर भी आते हैं।     

गुरुवार को रिलीज हुए टीजर को DunkiDrop1 कहा गया है। ऐसे में माना जाना चाहिए कि दूसरा टीजर भी जल्‍द रिलीज किया जाएगा। बात करें फ‍िल्‍म के कलाकारों की तो शाहरुख खान के अलावा, तापसी पन्‍नू, विकी कौशल और बोमन ईरानी फ‍िल्‍म में मुख्‍य भूमिका में हैं। राजकुमार हिरानी ने फ‍िल्‍म का निर्देशन किया है, जो 3 इडियट्स जैसी बड़ी और पॉपुलर फ‍िल्‍म हिंदी सिनेमा को दे चुके हैं। 



डंकी की रिलीज डेट फ‍िलहाल 22 दिसंबर प्रस्‍तावित है। यानी यह क्रिसमस पर रिलीज होगी। शाहरुख जैसे बड़े कलाकार का फ‍िल्‍म में होना यह संकेत देता है कि डंकी एक बड़ी हिट साबित होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन की उनकी पिछली फ‍िल्‍मों में काफी तारीफ हुई है। उम्‍मीद है कि डंकी इस साल की एक और बेहतरीन फ‍िल्‍म होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »