• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • सनी देओल की फिल्म 'Chup' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, आर माधवन की 'Dhokha' की सुस्त रफ्तार

सनी देओल की फिल्म 'Chup' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, आर माधवन की 'Dhokha' की सुस्त रफ्तार

सनी देओल की 'Chup' के साथ गुलशन कुमार की बेटी खुशाली और आर माधवन की फिल्म 'धोखा द राउंड कॉर्नर' भी रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही।

सनी देओल की फिल्म 'Chup' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, आर माधवन की 'Dhokha' की सुस्त रफ्तार

Chup के साथ आर माधवन की Dhokha फिल्म भी रिलीज हुई थी

ख़ास बातें
  • इस फिल्म में Sunny Deol और दलकीर सलमान Dulquer Salmaan है मुख्य किरदार
  • फिल्म ने तीन दिनों में 7 करोड़ से अधिक की कमाई की है
  • पहले दिन मूवी ने सबसे ज्यादा 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी
विज्ञापन
सनी देओल (Sunny Deol) और दलकीर सलमान (Dulquer Salmaan) स्टारर फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup: Revenge of the Artist) बीते शुक्रवार को रिलीज हुई और तब से अगले तीन दिनों में इस फिल्म ने कथित तौर पर 7 करोड़ रुपये कमा लिए है। फिल्म ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmāstra: Part One – Shiva) की कमाई की पर ब्रेक लगा दिया है। शुक्रवार को रिलीज होने के बाद से 'Chup' ने सबसे ज्यादा कमाई पहले दिन की थी।

Bollywood Life के अनुसार, सनी देओल और दलकीर सलमान की फिल्म Chup ने तीन दिनों में 7 करोड़ से अधिक की कमाई की है। शुक्रवार को, रिलीज के अपने पहले दिन मूवी ने सबसे ज्यादा 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद, शनिवार को कमाई में मामूली गिरावट देखी गई और फिल्म ने कुल 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, रविवार, यानी तीसरे दिन का कलेक्शन कथित तौर पर 2.15 करोड़ रुपये था। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 7 करोड़ रुपये के पार हो गई है और इसमें सोमवार की कमाई शामिल नहीं है।

सनी देओल की 'चुप' के साथ गुलशन कुमार की बेटी खुशाली और आर माधवन की फिल्म 'धोखा द राउंड कॉर्नर' भी रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। इस फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 2.30 करोड़ रुपये बताई गई है।

सनी देओल की 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' फिल्म नेशनल सिनेमा डे के दिन रिलीज हुई थी, जिस दिन 75 रुपये में टिकट बेचे जा रहे थे। फिल्म की बात करें, तो इसे R. Balki द्वारा डायरेक्ट किया गया है। चुप एक साइकोलॉजिकर थ्रिलर फिल्म है। सनी देओल और दुलकर सलमान के अलावा इस फिल्म में पूजा भट्ट, श्रेया धनवंतरी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन का कैमियो भी है। रिलीज के आठ हफ्तों बाद यह फिल्म OTT पर भी रिलीज की जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »