• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Brahmastra, The Kashmir Files को पछाड़ ऑस्कर में जाने वाली छेल्लो शो को लेकर विवाद, FWICE ने कहा भारतीय फिल्म नहीं!

Brahmastra, The Kashmir Files को पछाड़ ऑस्कर में जाने वाली छेल्लो शो को लेकर विवाद, FWICE ने कहा भारतीय फिल्म नहीं!

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने छेल्लो शो को इससे पहले कॉपी फिल्म कहा था।

Brahmastra, The Kashmir Files को पछाड़ ऑस्कर में जाने वाली छेल्लो शो को लेकर विवाद, FWICE ने कहा भारतीय फिल्म नहीं!

छेल्लो शो का निर्देशन पान नलिन ने किया है।

ख़ास बातें
  • Chhello Show का निर्देशन पान नलिन ने किया है।
  • मुख्य किरदारों में भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल हैं
  • फिल्म को 2021 में ट्रिवेका फिल्म समारोह में भी दिखाया गया था
विज्ञापन
'छेल्लो शो' (Chhello Show) के ऑस्कर नॉमिनेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉईज (FWICE) ने फिल्म के ऑस्कर नॉमिनेशन पर नाराजगी जताई है। फेडरेशन ने कहा है कि यह भारतीय फिल्म है ही नहीं। अगर इस फिल्म को ऑस्कर में भेजा जाता है तो यह भारत की छवि पर बुरा असर डालेगा। इस नाराजगी में आरआरआर (RRR) और कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के फैन्स भी शामिल हैं। छेल्लो शो को ऑस्कर के लिए चुने जाने से पहले उम्मीद की जा रही थी कि आरआरआर या कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया जाएगा। 

FWICE के अध्यक्ष ने छेल्लो शो के ऑस्कर नॉमिनेशन को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय फिल्म नहीं है। उन्होंने फिल्म के ऑस्कर में चुने जाने की प्रक्रिया को भी सही नहीं ठहराया है। फेडरेशन के अध्यक्ष बी.एन तिवारी ने ई-टाइम्स को दिए एक बयान में कहा कि छेल्लो शो एक विदेशी फिल्म है। जूरी के निर्णय को उन्होंने गलत निर्णय करार दिया। बयान में उन्होंने बताया कि आरआरआर और कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों को छोड़कर छेल्लो शो को ऑस्कर के लिए चुनने का जूरी का निर्णय सही नहीं है। 

छेल्लो शो (Chhello Show) का निर्देशन पान नलिन ने किया है। मुख्य किरदारों में भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म को 2021 में ट्रिवेका फिल्म समारोह में भी दिखाया गया था। फिल्म को वैलाडोलिड इंटरनेशनल फिल्म समारोह में भी दिखाया गया जहां इसे गोल्डन स्पाइक भी मिला। 

फिल्म को लेकर यह पहला विवाद नहीं है। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने छेल्लो शो को इससे पहले कॉपी फिल्म कहा था। उन्होंने दावा किया था कि फिल्म को कॉपी किया गया है। अगर ऑस्कर में कॉपी की गई फिल्म भेजी जा रही है तो यह मूल नियम पर ही खरी नहीं उतर रही है। उन्होंने कहा कि ऑस्कर सिलेक्शन के लिए सबसे पहला नियम यही है कि फिल्म कॉपी नहीं होनी चाहिए। वहीं, FWICE फेडरेशन के अध्यक्ष बी.एन तिवारी ने कहा है कि ऑस्कर के चयन के लिए जो जूरी बनाई गई है उसे भंग कर फिर से ऑस्कर के लिए फिल्म को चुना जाना चाहिए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »