• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • अनुष्का शर्मा की फिल्म Chakda Express की शूटिंग खत्म, एक्ट्रेस ने झूलन गोस्वामी संग शेयर की तस्वीरें

अनुष्का शर्मा की फिल्म Chakda Express की शूटिंग खत्म, एक्ट्रेस ने झूलन गोस्वामी संग शेयर की तस्वीरें

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग खत्म कर ली है। ये फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है।

अनुष्का शर्मा की फिल्म Chakda Express की शूटिंग खत्म, एक्ट्रेस ने झूलन गोस्वामी संग शेयर की तस्वीरें

अनुष्का शर्मा ने फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म कर ली है। फिल्म के रैप अप पार्टी की तस्वीरों में झूलन गोस्वामी भी नजर आ रही हैं।

ख़ास बातें
  • एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग खत्म कर ली है
  • 'चकदा एक्सप्रेस' पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है
  • फिल्म को ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेत्री ने फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग खत्म कर ली है। ये फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। अनुष्का ने फिल्म के रैप अप पार्टी की फोटोज शेयर कर इसकी जानकारी दी है। वहीं वह इन फोटोज में बिलकुल अलग लुक में नजर आ रही है। फिल्म में झूलन के किरदार में ढलने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। इन फोटोज में अनुष्का को कटे हुए छोटे बालों में क्रिकेट की जर्सी पहने देखा जा सकता है। शेयर किए गए तस्वीरों में खुद झूलन भी नजर आ रही है।

‘चकदा एक्सप्रेस' एक बायोपिक फिल्म है। जिसके जरिए अनुष्का पूरे 4 साल बाद फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में उन्हें पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। वहीं इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने की खुशी में फिल्म की पूरी टीम ने मिलकर जश्न मनाया। फोटो में फिल्म की टीम को केक काटते हुए देख जा सकता है। साथ ही केक पर लिखा गया है, ‘65 दिन, 7 शेड्यूल और 6 शहर'
 

अनुष्का ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म हो गई है' वहीं एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए झूलन गोस्वामी को धन्यवाद दिया। फिल्म को प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है। वहीं इन तस्वीरों में अनुष्का प्रोसित रॉय और झूलन गोस्वामी साथ में केक काटते हुए नजर आ रही हैं।

अनुष्का के फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म को बड़े पर्दे की जगह ओटीट प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। अभी तक इसके रिलीज डेट की कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है इस फिल्म को फरवरी महीने में रिलीज किया जा सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  3. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  5. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  6. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  7. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  8. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  9. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  10. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »