Drishyam 2 Box Office Collection Day 25: 200 करोड़ कमाने के बाद 25 वें दिन दृश्यम 2 की इतनी रही कमाई

Drishyam 2 Box Office Collection Day 25: अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर सुपरहिट फिल्म दृश्मयम 2 लगातर सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। सस्पेंस और थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म ने सभी नई रिलीज फिल्मों को पछाड़ दिया है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 13:25 IST
ख़ास बातें
  • दृश्यम 2 ने 25वें दिन सोमवार को 2.10 करोड़ कमाएं
  • कमाई के मामले में दृश्यम 2 ने ‘गोलमाल अगेन’ को भी पीछे छोड़ दिया है
  • थ्रिलर बेस्ड फिल्म दृश्यम 2 को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं

Drishyam 2 Box Office Collection Day 25: अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म दृश्यम 2 ने सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर, कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Drishyam 2 Box Office Collection Day 25: अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर सुपरहिट फिल्म दृश्मयम 2 लगातर सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। सस्पेंस और थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 23वें दिन ही 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी। सिनेमाघरों में 18 नवंबर को रिलीज इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं वरूण धवन की फिल्म ‘भेड़िया' और आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो' और काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी' भी इसकी कमाई पर कोई असर नहीं डाल पाई। दृश्यम 2 की कहानी के सामने इन फिल्मों की एक ना चल पाई। अब इसके 25वें दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

अभिषेक पाठक द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही छप्पर फाड़ कमाई करनी शुरू कर दी थी। दृश्यम 2 ने पहले हफ्ते में ही 104.66 करोड़ की कमाई कर सब के होश उड़ा दिए थे। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने 58.82 करोड़ की कमाई की। वहीं तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 32.82 करोड़ की कर सिनेमाघरों में डटी रही। आकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 2.10 करोड़ की कमाई कर नई रिलीज फिल्मों को पछाड़ दिया। जिसके बाद 23वें दिन इसने 4.65 करोड़ कमाए हैं। जिसके हिसाब से फिल्म ने कुल 203.05 करोड़ की कमाई के साथ 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। फिल्म ने 24वें दिन 6.16 करोड़ की कमाई की। अब इसके 25वें दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 25वें दिन सोमवार को 2.10 करोड़ कमाएं हैं। जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक 211.76 करोड़ का कुल बिजनेस किया है।
Advertisement

फिल्म दृश्यम साल 2014 में रिलीज हुई थी। अजय की इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, जिसके बाद से ही दर्शक को इसके दूसरे सीक्वल का कबसे इंतजार था। अब अजय और तब्बू की फिल्म दृश्यम 2 ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। रिलीज के इतने दिनों बाद भी सिनेमाघरों में इस फिल्म ने जबरदस्त पकड़ बनाई हुई है। हर तरफ बस इस फिल्म की ही चर्चा हो रही है। अजय की इस फिल्म में तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन और इशिता दत्ता मुख्य किरदार में हैं।

आपको बता दें कि दृश्यम 2 ने अजय की फिल्म ‘गोलमाल अगेन' को भी पीछे छोड़ दिया है। अजय अब जल्दी ही अपनी अगली फिल्म ‘भोला' से सिनेमाघरों में एंट्री लेंगे।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.