Drishyam 2 OTT Release: यहां घर बैठे फैमिली के साथ देखें मूवी!

इस साल की हाईग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल दृश्यम 2 ने सिनेमाघरों में काफी शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में जो लोग इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म दृश्यम 2 इस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Drishyam 2 OTT Release: यहां घर बैठे फैमिली के साथ देखें मूवी!

अजय देवगन स्टारर दृश्यम 2 सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब ओटीटी प्लैटफॉर्म पर भी अवेलेबल है।

ख़ास बातें
  • फिल्म दृश्यम 2 इस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है
  • अजय के साथ ही तब्बू,श्रिया सरन,अक्षय खन्ना, रजत कपूर मुख्य भूमिका में हैं
  • दृश्यम 2 अब ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है
विज्ञापन
Drishyam 2 OTT Release:  अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म दृश्यम 2 का जादू अभी भी दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। फिल्म की कहानी को दर्शकों सहित फिल्म क्रिटिक्स ने भी खूब पसंद किया। इस साल की हाईग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल दृश्यम 2 ने सिनेमाघरों में काफी शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म थिएटर में दर्शकों की फेवरेट फिल्म साबित हुई। ऐसे में जो लोग इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। उनके लिए गुडन्यूज है। अब फिल्म दृश्यम 2 इस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है। आइए जनाते हैं कब और कैसे देख सकते हैं इस फिल्म को।

आपको बता दें कि थिएटर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्म दृश्यम 2 अब ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है। इस फिल्म को दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर देख सकते हैं। फिल्म तकरीबन एक महीने बाद स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि इसके फ्री स्ट्रीमिंग की अभी कोई जानकारी नहीं है। दृश्यम 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के लिस्ट में शामिल हो चुकी है।
 

दृश्यम की इस सीक्वल के सफलता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के आगे कई नयी रिलीज फिल्में सिनेमाघरों में दम तोड़ती नजर आई। इस फिल्म के आगे वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया', आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो' और काजोल की फिल्म ‘सलाम वेकीं की एक ना चली। वहीं अपने रिलीज के कई हफ्ते बाद भी दृश्यम 2 नई रिलीज हॉलीवुड फिल्म अवतार 2 के सामने डटी रही और काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया। फिल्म ने अपने कहानी से सभी का दिल जीत लिया। इस फिल्म में अजय के साथ ही तब्बू, श्रिया सरन, अक्षय खन्ना और रजत कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

अब अजय देवगन की आगे आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘भोला' में नजर आएंगे।  ये फिल्म साल 2023 के मार्च में रिलीज की जाएगी। फिल्म में अजय का लुक एकदम अलग है, साथ ही फिल्म के डायलॉग दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। अजय के फैंस उन्हें इस नये अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »