Drishyam 2 ने 23वें दिन इतनी कमाई के साथ 200 करोड़ क्लब में की एंट्री

Drishyam 2 Box Office Collection Day 23: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने अपने रिलीज के 23वें दिन भी जबरदस्त कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के साथ अब ये 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

Drishyam 2 ने 23वें दिन इतनी कमाई के साथ 200 करोड़ क्लब में की एंट्री

Drishyam 2 Box Office Collection Day 23: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने 23वें दिन 4.65 करोड़ की कमाई कर 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है।

ख़ास बातें
  • दृश्यम 2 ने अपने 23वें दिन 4.65 करोड़ की कमाई की है
  • अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 200 करोड़ क्लब में शामिल
  • आकंड़ो के मुताबिक दृश्यम 2 की अब तक की कुल कमाई 203.05 करोड़ के पार
विज्ञापन
Drishyam 2 Box Office Collection Day 23: अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म दृश्मयम 2 ने कमाल का प्रदर्शन किया है। सस्पेंस और थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म ने अब 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। सिनेमाघरों में 18 नवंबर को रिलीज इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकोर्ड्स को तोड़ते हुए कामयाबी का झंडा गाड़ दिया है। वरूण धवन की फिल्म ‘भेड़िया' और आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो' भी दृश्यम 2 की कहानी के सामने दम तोड़ती नजर आईं। अब इसके 23वें दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

फिल्म दृश्यम 2 के रिलीज के पहले दिन से ही कमाई का ताबड़तोड़ सिलसिला शुरू हो गया था। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 104.66 करोड़ की कमाई कर सब के होश उड़ा दिए थे। दूसरे हफ्ते में भी ये 58.82 करोड़ की कमाई कर सिनेमाघरों में डटी रही। वहीं तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 32.82 करोड़ की जबरदस्त कमाई की। आकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 2.10 करोड़ की कमाई कर नयी रिलीज फिल्मों को पछाड़ दिया। इस तरह फिल्म ने शुक्रवार तक कुल 198.40 करोड़ का बिजनेस किया। अब अपने 23वें दिन इसने 4.65 करोड़ कमाए हैं। जिसके हिसाब से फिल्म ने अब तक कुल 203.05 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई के साथ 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।

अजय और तब्बू स्टारर इस फिल्म ने वाकई ये साबित कर दिया कि फिल्म को एक धांसू कहानी की जरूरत होती है। अजय के साथ इस फिल्म में तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन और इशिता दत्ता मुख्य किरदार में हैं। फिल्म दृश्यम साल 2014 में रिलीज हुई थी। जिसके बाद से ही दर्शक को इसके दूसरे सीक्वल का इंतजार था। सिर्फ 50 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने अपनी कहानी के दम पर सफलता के सारे रिकोर्ड्स तोड़ कर अब 23वें दिन 200 करोड़ की क्लब में अपनी एंट्री दर्ज करा ली है।

आपको बता दें कि अजय की पहली फिल्म नहीं जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। पहले भी उनकी दो फिल्में ‘तान्हाजी' और ‘गोलमाल अगेन' ने 200 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया हुआ है। अजय इन दिनों दृश्यम 2 की सफलता के बीच ही अपनी अगली फिल्म ‘भोला' की शूटिंग में लगे हुए हैं। अब वो जल्दी ही भोला से भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »