• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss 16 में क्या होगा खास, TV के अलावा कब, कहां, कैसे देखें ऑनलाइन, यहां हैं डिटेल्स!

Bigg Boss 16 में क्या होगा खास, TV के अलावा कब, कहां, कैसे देखें ऑनलाइन, यहां हैं डिटेल्स!

इस बार बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट्स को जो टास्क दिए जाएंगे, उन्हें एक दिन में ही खत्म कर दिया जाएगा।

Bigg Boss 16 में क्या होगा खास, TV के अलावा कब, कहां, कैसे देखें ऑनलाइन, यहां हैं डिटेल्स!

बिग बॉस सीजन 16 को आप टीवी पर तो देख ही सकते हैं कि जो कि 1 अक्टूबर से ब्रॉ़डकास्ट होगा।

ख़ास बातें
  • सलमान खान प्रोमो में शो के अलग फॉर्मेट होने का दे चुके हैं इशारा
  • बिग बॉस सीजन 16 को शो को आप अपने मोबाइल डिवासेज पर भी देख सकते हैं
  • इसके लिए आपको OTT ऐप वूट (Voot) का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
विज्ञापन
छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर कहा जाने वाला शो बिग बॉस जल्द ही शुरू होने जा रहा है। बिग बॉस सीजन 16 की शुरुआत 1 अक्टूबर से होने जा रही है। जैसे-जैसे सलमान खान के इस सुपरहिट रियलिटी शो की प्रीमियर डेट नजदीक आ रही है, शो के लिए एक्साइटमेंट दर्शकों के दिलों में दोगुनी तेजी से बढ़ती जा रही है। दरअसल, पिछले कई दिनों से शो के टीजर रिलीज किए जा रहे हैं। हर टीजर में सलमान खान एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। कभी वह मैगेम्बो के रोल में दिख रहे हैं तो कभी शोले के गब्बर बनकर लोगों को डरा रहे हैं। ऐसे में शो के लिए फैन्स में और ज्यादा दिलचस्पी भी बढ़ रही है। 

Bigg Boss 16 Season 16 को कलर्स चैनल पर 1 अक्टूबर से दिखाया जाएगा। शो के होस्ट सलमान खान बिग बॉस प्रोमो में यह खुलासा कर चुके हैं कि शो अबकी बार अलग होने वाला है। उन्होंने कहा है कि अबकी बार बिग बॉस भी गेम खेलेंगे। इस बात में क्या राज है, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन, इतना तो तय है कि शो के फॉर्मेट में अबकी बार काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है। लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान बता रहे हैं कि शो के फैंस बिना टीवी के भी बिग बॉस को देख सकते हैं। तो हम आपको विस्तार से बता देते हैं कि आप बिग बॉस को टीवी के अलावा कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। 
बिग बॉस सीजन 16 को आप टीवी पर तो देख ही सकते हैं कि जो कि 1 अक्टूबर से ब्रॉ़डकास्ट होगा। वीक डे में शो का समय रात 10 बजे होगा और वीकेंड के लिए इसका समय रात 9.30 बजे के लिए निर्धारित किया गया है। लेकिन, अगर टीवी सामने न हो तो? टीवी के अलावा आप शो को अपने मोबाइल डिवासेज जैसे कि स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप पर भी देख सकते हैं। 
 

बिग बॉस सीजन 16 को मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप पर कैसे देखें लाइव?

बिग बॉस सीजन 16 को शो को आप अपने मोबाइल डिवासेज जैसे कि स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप पर भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको OTT ऐप वूट (Voot) का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इस ऐप पर आप शो को 24 घंटे में से किसी भी समय स्ट्रीम कर देख सकते हैं। यानि कि, चाहे आप टीवी के पास हों न हों, या फिर ऑफिस आते-जाते समय, या कहीं ट्रैवल करते समय भी देख सकते हैं। ऐप पर शो के ऐसे सीन भी दिखाए जाएंगे टीवी पर छांट दिए जाते हैं।  

खबर है कि इस बार बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट्स को जो टास्क दिए जाएंगे, उन्हें एक दिन में ही खत्म कर दिया जाएगा। बिग बॉस में एक ग्रीन रूम भी अबकी बार दिखाई देने वाला है। यह रूम किसके लिए बनाया गया है, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। कंटेस्टेंट्स की बात करें तो बिग बॉस हाउस में जाने वाले पहले शख्स तजाकिस्तान के सिंगर और सोशल मीडिया सेंसेशन अब्दु रोजिक का नाम कन्फर्म हो चुका है। इसके अलावा मान्या सिंह, सुंबुल तौकीर और निमृत कौर अहलूवालिया भी बिग बॉस 16 में दिखाई देने वाले हैं, ऐसा कहा जा रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »