• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • सलमान खान ने किया बिग बॉस की कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी की बॉलीवुड में एंट्री का इशारा

सलमान खान ने किया बिग बॉस की कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी की बॉलीवुड में एंट्री का इशारा

बिग बॉस के होस्ट सलमान खान शो की कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी में एक अच्छी एक्ट्रेस बनने की काबिलियित देख रहे हैं

सलमान खान ने किया बिग बॉस की कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी की बॉलीवुड में एंट्री का इशारा

इुससे पहले भी बिग बॉस के कुछ कंटेस्टेंट्स को सलमान खान अपनी फिल्मों में मौका दे चुके हैं

ख़ास बातें
  • सलमान ने प्रियंका की एक्टिंग की तारीफ की है
  • प्रियंका के व्यवहार को लेकर सलमान उन्हें चेतावनी भी दे चुके हैं
  • इससे भी पहले बिग बॉस के कुछ कंटेस्टेंट्स को बॉलीवुड में एंट्री मिली है
विज्ञापन
रियलिटी शो बिग बॉस 16 का अंतिम दौर चल रहा है। इसके साथ ही इस शो के कंटेस्टेंट्स की लोकप्रियता भी बढ़ रही है। टेलीविजन सीरियल्स की बड़ी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने शो की कंटेस्टेंट निमृत कौर को अपनी आगामी फिल्म के लिए चुन लिया है। बिग बॉस के इससे पहले के सीजंस से भी एकता कपूर ने कुछ टीवी एक्ट्रेसेज को मौका दिया है। 

बॉलीवुड के बड़े सितारों में शामिल और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान शो की कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी में एक अच्छी एक्ट्रेस बनने की काबिलियित देख रहे हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह वीकेंड का वार में कहा था कि प्रियंका में हीरोइन बनने की क्षमता है लेकिन उनके गुस्सैल रवैये और झगड़ा करने की आदत इसमें रुकावट बन सकती है। उनका कहना था कि इस वजह से फिल्म प्रोड्यूसर उन्हें कास्ट करने से हिचकेंगे। इस पर प्रियंका ने कहा था कि वह सीरियल के सेट पर ऐसा बिल्कुल नहीं करती और उनका व्यवहार पेशेवर होता है। शो से हाल ही में बाहर निकले बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान के इस सप्ताह वीकेंड का वार में आने पर सलमान ने उन्हें बताया था कि वह पहले भी बिग बॉस से कुछ कंटेस्टेंट्स को अपनी फिल्मों में मौका दे चुके हैं और वह दोबारा ऐसा कर सकते हैं। साजिद का कहना था कि उन्हें यह मालूम है। 

सलमान ने साजिद से एक टास्क में यह भी पूछा था कि अगर उन्हें अपनी फिल्म में बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को लेना हो तो वे किस कंटेस्टेंट को क्या रोल देंगे। रविवार के एपिसोड में सलमान ने प्रियंका की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर एक बड़ा इशारा किया और प्रियंका से कहा कि जब वह शो से बाहर आएंगी तो उन्हें कोई सरप्राइज मिल सकता है। इसके बाद प्रियंका की उत्सुकता बढ़ गई और उन्हें एक अन्य कंटेस्टेंट ने भी कहा कि शायद सलमान उन्हें फिल्म में मौका दे सकते हैं। 

इससे पहले बिग बॉस के कुछ कंटेस्टेंट्स को सलमान अपनी फिल्मों में ले चुके हैं। इनमें शहनाज गिल शामिल हैं, जो सलमान की अगली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी। इस बार के बिग बॉस में भी वीकेंड के वार पर शहनाज गिल ने सलमान के साथ स्टेज शेयर किया था और उस एपिसोड में सलमान ने खुद बताया था कि शहनाज उनकी फिल्म में रोल कर रही हैं। इस बार के बिग बॉस में प्रियंका और निमृत के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है। एकता कपूर के निमृत को अपनी अगली फिल्म में मौका देने की घोषणा करने के बाद प्रियंका के लिए बॉलीवुड का रास्ता खुलता है या नहीं, यह शो समाप्त होने के बाद ही पता चलेगा।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »