• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss 16: बिग बॉस में आएगा बड़ा ट्विस्ट, अंकित गुप्ता को दिखाया गया बाहर का रास्ता

Bigg Boss 16: बिग बॉस में आएगा बड़ा ट्विस्ट, अंकित गुप्ता को दिखाया गया बाहर का रास्ता

बिग बॉस में मेकर्स ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए अंकित गुप्ता को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस में आएगा बड़ा ट्विस्ट, अंकित गुप्ता को दिखाया गया बाहर का रास्ता

बिग बॉस सीजन 16 के इस वीकेंड के वार पर मेकर्स ने लिया अंकित गुप्ता को घर से बाहर का करने का फैसला।

ख़ास बातें
  • इस हफ्ते बिग बॉस में आएगा एक और नया ट्विस्ट
  • मेकर्स ने लिया शो से अंकित गुप्ता को निकालने का फैसला
  • इस वीकेंड के बार पर बिग बॉस 16 में आएगा एक और नया मोड़
विज्ञापन
Bigg Boss 16: सलमान खान के शो  बिग बॉस 16 ने लोगों के बीच हलचल मचा रखी है। बिग ब़ॉस जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। शो हर दिन एक नया मोड़ ले रहा है। लड़ाई-झगड़े, दोस्ती, दुश्मनी तो कभी प्यार। बिग बॉस ने हर तरह के इमोशन से अब तक अपने दर्शकों को बांधे रखा है। इन दिनों शो में अंकित और प्रियंका का लव एंगल जहां लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं, टीना और शालीन की बीच की तकरार भी दर्शकों का मनोरंजन करती है। अब शो से एक और खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक इस वीकेंड शो में एक नया ट्विस्ट आने वाला है।

 बिग बॉस सीजन 16 में इस वीकेंड का वार पर दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। मेकर्स ने भले ही इस हफ्ते वोटिंग लाइंस को बंद रखा था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस बार भी घर से कोई नहीं जाएगा। मेकर्स ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अंकित गुप्ता को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

इस हफ्ते की शुरुआत से ही अंकित गुप्ता को मेकर्स बाहर करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके लिए प्रियंका चाहर को यह लालच दिया गया था कि अगर वो अंकित गुप्ता को घर से बाहर करती हैं तो प्राइज मनी में 25 लाख रुपये वापस आ सकते हैं। हालांकि, बिग बॉस का यह दांव काम नहीं आया और प्रियंका ने अंकित को ही चुना।
 
 
रिपोर्ट्स की मानें तो वीकेंड का वार पर घर वालों को किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर करने का ऑप्शन दिया गया है। बिग बॉस ने शर्त रखी है कि जिस भी कंटेस्टेंट का योगदान शो में सबसे कम रहा है उसे घरवाले बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। घरवालों ने आपसी सहमति से सबसे कम योगदान के आधार पर अंकित गुप्ता को बाहर का भेजने का फैसला किया है।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »