• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss 16: बिग बॉस में एकता कपूर की एंट्री! आते ही इस कंटेस्टेंट को दे डाला इस फिल्म के सीक्वल में ऑफर!

Bigg Boss 16: बिग बॉस में एकता कपूर की एंट्री! आते ही इस कंटेस्टेंट को दे डाला इस फिल्म के सीक्वल में ऑफर!

लव, सेक्स और धोखा-2 के लिए निमृत कौर को चुने जाने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस में एकता कपूर की एंट्री! आते ही इस कंटेस्टेंट को दे डाला इस फिल्म के सीक्वल में ऑफर!

Photo Credit: bollywood hungama

बिग बॉस 16 में एकता कपूर की एंट्री सबको चौंकाने वाली है।

ख़ास बातें
  • बिग बॉस सीजन 16 में अब 9 कंटेस्टेंट रह गए हैं
  • बिग बॉस 16 में एकता कपूर की एंट्री सबको चौंकाने वाली है
  • लेटेस्ट एपिसोड में एकता को कंटेस्टेंट्स का ऑडिशन लेते हुए दिखाया जाएगा
विज्ञापन
बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में वीकेंड वार चल रहा है जिसमें आज रविवार का वार होगा। इस एपिसोड में एक खास शख्सियत एकता कूपर आज दिखाई देंगी। एकता कपूर अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए एक्टर ढूंढती हुई दिखाई देंगी। इसी से संबंधित एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि शो की कंटेस्टेंट निमृत कौर को एकता ने अपनी अगली फिल्म के लिए चुन लिया है। बिग बॉस के इससे पहले आए सीजन्स से भी एकता कपूर ने कई टीवी एक्ट्रेसेज को मौका दिया है। आज किसकी किस्मत चमकने वाली है, इसके बारे में कुछ डिटेल्स सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। 

बिग बॉस 16 में एकता कपूर की एंट्री सबको चौंकाने वाली है। बिग बॉस सीजन 16 में अब 9 कंटेस्टेंट रह गए हैं जो फिनाले की रेस में हैं। खबर आ रही है कि शो जीतने वाले कंटेस्टेंट को एकता कपूर अपने अगले शो में कास्ट कर सकती हैं। लेकिन इस बीच एक और खबर ने सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर आ रही खबरों की मानें तो एकता कपूर ने अपनी फिल्म लव, सेक्स और धोखा के दूसरे भाग के लिए निमृत कौर को सिलेक्ट कर लिया है। लेटेस्ट एपिसोड में एकता को कंटेस्टेंट्स का ऑडिशन लेते हुए दिखाया जाएगा।

लव, सेक्स और धोखा-2 के लिए निमृत कौर को चुने जाने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर इसके बारे में लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। निमृत कौर अहलूवालिया एकता की अगली हिरोइन होंगी, ऐसा कहा जा रहा है। शो में निमृत मौनी रॉय की एक्टिंग करती नजर आएंगीं। कहा जा रहा है कि एकता उनके एक्टिंग स्किल से बहुत इम्प्रेस हुई हैं और उन्हें अपनी अगली फिल्म का ऑफर दिया है जिसे लव, सेक्स और धोखा-2 कहा जा रहा है। 

हालांकि अभी तक इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब एकता कपूर बिग बॉस से कोई कंटेस्टेंट चुनकर जा रही हैं। इससे पहले भी इस शो के कंटेस्टेंट्स की किस्मत चमकी है। नागिन सीरियल में बॉस 15 की विनर रहीं तेजस्वी प्रकाश को रोल मिल चुका है। इसके अलावा भी रश्मी देसाई, हिना खान जैसी एक्ट्रेसेज को एकता के सीरियल में मौका मिल चुका है। अब देखना होगा कि आज एकता कपूर अपने सीरियल के लिए किसको एक्टिंग का ऑफर देती हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »