• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Article 370 Box Office Collection Day 1: यामी गौतम की फिल्म ने तोड़ा 'द कश्मीर फाइल्स' का रिकॉर्ड! पहले दिन कमा डाले इतने करोड़

Article 370 Box Office Collection Day 1: यामी गौतम की फिल्म ने तोड़ा 'द कश्मीर फाइल्स' का रिकॉर्ड! पहले दिन कमा डाले इतने करोड़

फिल्म में यामी गौतम का एक्शन है जो आंतकवादियों से दो-दो हाथ करती नजर आ रही हैं।

Article 370 Box Office Collection Day 1: यामी गौतम की फिल्म ने तोड़ा 'द कश्मीर फाइल्स' का रिकॉर्ड! पहले दिन कमा डाले इतने करोड़

फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

ख़ास बातें
  • फिल्म में यामी गौतम का एक्शन है।
  • आर्टिकल 370 को एडवांस बुकिंग में अच्छा रेस्पॉन्स मिला।
  • फिल्म में प्रियामणि, किरण करमरकर भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Article 370 Box Office Collection: यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जब कश्मीर से 370 अनुच्छेद खत्म किया गया तो किस तरह के हालात कश्मीर घाटी में पैदा हुए थे। कश्मीर के इस मुद्दे पर इससे पहले एक और फिल्म द कश्मीर फाइल्स भी आ चुकी है। फिल्म ने सुर्खियां तो बटोरीं लेकिन कमाई के मामले में ज्यादा कुछ कमाल नहीं किया। तुलना करें तो आर्टिकल 370 को एडवांस बुकिंग में अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि यामी गौतम की इस फिल्म ने पहले दिन कैसा परफॉर्म किया। 

Article 370 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड अदाकारा यामी गौतम की मूवी आर्टिकल 370 आज सिनेमाघरों में दर्शकों की कसौटी पर रखी गई है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk ने फिल्म की पहले दिन कमाई के बारे में आंकड़ जारी किए हैं। जिसके मुताबिक फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 5 करोड़ की कमाई कर ली थी। इसी मुद्दे पर बनी इससे पहले आई फिल्म द कश्मीर फाइल्स से यामी गौतम की फिल्म आगे निकल गई है। द कश्मीर फाइल्स ने पहले दिन 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

आर्टिकल 370 का बजट बहुत ज्यादा नहीं बताया गया है। एनडीटीवी के अनुसार, फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये के आसपास है। ऐसे में फिल्म लागत को तो जल्द पूरी कर सकती है, ऐसी संभावना दिख रही है। लेकिन कोई बड़े रिकॉर्ड की बात कहना अभी जल्दबाजी होगी। फिल्म में 'टीवी के राम' अरुण गोविल भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। वे इस फिल्म में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोल प्ले कर रहे हैं। जिसे लेकर दर्शकों की काफी तारीफें भी उन्हें मिल रही हैं। ऐसे में देखना होगा कि फिल्म पहले वीकेंड में कितनी कमाई कर पाती है। 

Article 370 फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें जम्मू कश्मीर में लगी धारा 370 को हटाने और घाटी में फैले आतंकवाद से निपटने की कहानी को एकसाथ दिखाया गया है। फिल्म में यामी गौतम का एक्शन है जो आंतकवादियों से दो-दो हाथ करती नजर आ रही हैं। फिल्म का एक डायलॉग 'पूरा का पूरा कश्मीर भारत देश का हिस्सा है, और रहेगा' काफी हिट हो चुका है। यामी गौतम के अलावा फिल्म में प्रियामणि, किरण करमरकर भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  3. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  4. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  5. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  7. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  8. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  9. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  10. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »