‘Animal’ की OTT रिलीज पर संकट! कोर्ट में पहुंचा मामला, जानें पूरी वजह

Animal Film : ‘सिने 1 स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड’ ने कोर्ट में समझौते के उल्लंघन का दावा किया और कहा कि उसे एक पैसा भी नहीं दिया गया।

‘Animal’ की OTT रिलीज पर संकट! कोर्ट में पहुंचा मामला, जानें पूरी वजह

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ख़ास बातें
  • एनिमल मूवी के सह-निर्माता पहुंचे कोर्ट
  • ओटीटी रिलीज डेट पर रोक की मांग
  • कहा हमें एक भी पैसा नहीं दिया गया
विज्ञापन
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म ‘एनिमल' (Animal) के को-प्रोड्यूसर ‘सिने 1 स्टूडियोज' ने दिल्‍ली हाई कोर्ट का रुख किया है और फ‍िल्‍म को ओटीटी समेत अन्य प्‍लेटफॉर्म्‍स पर रिलीज नहीं होने देने की मांग की है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 26 जनवरी को इसे ‘नेटफ्लिक्स' पर रिलीज करने की तैयारी है। उससे पहले को-प्रोड्यूसर्स के कोर्ट जाने के कारण फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज डेट (Animal OTT Release date) पीछे खिसक सकती है। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सिने 1 स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड' ने कोर्ट में समझौते के उल्लंघन का दावा किया और कहा कि उसे एक पैसा भी नहीं दिया गया। इसके जवाब में दूसरे को-प्रोड्यूसर ‘सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड' ने दलील दी कि 2.6 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था, जिसकी जानकारी अदालत को नहीं दी गई है।  

न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने 2.6 करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर सबमिट किए गए डॉक्‍युमेंट को ऑब्‍जर्व किया। इस बारे में पूछे जाने पर ‘सिने 1 स्टूडियोज' के वकील ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि डॉक्‍युमेंट को उनकी जानकारी में नहीं लाया गया। वकील ने कहा कि वह अपने मुवक्किल से निर्देश लेकर अदालत को बताएंगे। 

मामले की अगली तारीख 18 जनवरी तय की गई है। उस दिन ‘सिने 1 स्टूडियोज' की ओर से मुराद खेतानी मौजूद हो सकते हैं। ‘सिने 1 स्टूडियोज' की ओर से पेश हुए वकील संदीप सेठी ने कहा कि उनके क्‍लाइंट को फिल्म की  बॉक्स ऑफिस पर कमाई, म्‍यूजिक, सैटेलाइट और इंटरनेट राइट्स के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 

सिने 1 स्टूडियोज की ओर से कहा गया, ‘‘वे (सुपर कैसेट्स) सारा पैसा इकट्ठा कर रहे हैं लेकिन मुझे (सिने 1 स्टूडियोज) एक पैसा भी नहीं दिया गया... मेरा उनके साथ पुराना रिश्ता है लेकिन उनके मन में समझौते के प्रति कोई सम्मान नहीं है।''

सिने 1 स्टूडियोज का कहना था कि दोनों ‘प्रोडक्शन हाउस' ने फिल्म निर्माण के लिए एक एग्रीमेंट किया था। ‘सिने 1 स्टूडियोज' ने दावा किया कि समझौते के तहत उसके पास लाभ का 35 प्रतिशत हिस्सा था। वहीं, ‘सुपर कैसेट्स' की ओर से कहा गया कि सिने 1 स्टूडियोज ने फिल्म में कोई पैसा नहीं लगाया। सभी खर्च उन्‍होंने उठाए हैं। यह भी कहा गया कि सिने 1 स्टूडियोज ने अदालत से यह जानकारी छुपाई है कि उसने दो अगस्त 2022 को फिल्म में अपने सभी राइट्स छोड़ दिए थे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »