KBC के सेट पर Amitabh Bachchan के पैर की नस कटी, अस्पताल में हुए थे भर्ती

Amitabh Bachchan ने बताया 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के सेट पर एक मेटल का टुकड़ा उनक बाएं पैर की पिंडली में घुस गया था, जिससे वहां की नस कट गई।

KBC के सेट पर Amitabh Bachchan के पैर की नस कटी, अस्पताल में हुए थे भर्ती

Amitabh Bachchan की इस चोट पर कई टांके भी लगाए गए हैं

ख़ास बातें
  • KBC के सेट पर शूटिंग के दौरान अमिताभ के पैक की नस कटी
  • अस्पताल ले जाने के बाद उनकी इस चोट पर कई टांके आए
  • अब पूरी तरह से ठीक हैं बॉलीवुड माहानायक
विज्ञापन
मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने एक ब्लॉग के जरिए दी है। दरअसल महानायक के साथ यह हादसा उनके पॉपुलर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' (Kon Banega Crorepati 14) के सेट पर हुआ, जहां अचानक उनके बाएं पैर की नस कट गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के सेट में उनके पैर की नस कट गई। ब्लॉग में उन्होंने यह भी बताया कि चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इस चोट पर टांके लगाए गए। उन्होंने आगे यह भी पुष्टि की, कि अब वह पूरी तरह से ठीक हैं। इस ब्लॉग के आने से पहले इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर नहीं थी, लेकिन ब्लॉग के पब्लिश होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस बड़े चिंतित नजर आएं।

अमिताभ बच्चन ने बताया 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के सेट पर एक मेटल का टुकड़ा उनक बाएं पैर की पिंडली में घुस गया था, जिससे वहां की नस कट गई। उन्होंने ब्लॉग में लिखा "नस कटते ही पैर से खून बहना शुरू हो गया था। हालांकि किसी तरह मुझे डॉक्टर के पास पहुंचाया गया, जहां मेरी चोट पर टांके लगाए गए। हॉस्पिटल के स्टाफ और डॉक्टर की मदद से समय पर ही चोट का इलाज हो गया।"

उन्होंने आगे लिखा, "बताया गया है कि केबीसी की शूटिंग के दौरान मुझे अपना ख्याल रखना है। लेकिन मैं उसी जज्बे के साथ शो को होस्ट करने की कोशिश करूंगा।"

उन्होंने यह भी बताया है कि डॉक्टर ने उन्हें सख्त सलाह दी है कि वह ट्रेडमिल पर बिल्कुल न दौड़ें। उन्होंने लिखा, "डॉक्टर ने कहा है कि मुजे ज्यादा देर खड़ा नहीं होना है। ज्यादा चलना फिरना नहीं है और ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज भी नहीं करनी। इस चोट से थोड़ा निशान रह जाएगा शरीर पर। भगवान मदद करें।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  6. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  7. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  8. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  9. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »