• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Zeekr X EV Launch: सिंगल चार्ज में 560 KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, मोबाइल की तरह मिलेगा फेस अनलॉक फीचर

Zeekr X EV Launch: सिंगल चार्ज में 560 KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, मोबाइल की तरह मिलेगा फेस अनलॉक फीचर

Zeekr ने अपनी कॉम्पैक्ट लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है। यह SUV विभिन्न नए फीचर्स और अंदर एक मिनी रेफ्रिजरेटर के साथ आई है।

Zeekr X EV Launch: सिंगल चार्ज में 560 KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, मोबाइल की तरह मिलेगा फेस अनलॉक फीचर

Photo Credit: Zeekr

Zeekr X EV सिंगल चार्ज में 560km चल सकती है।

ख़ास बातें
  • Zeekr ने अपनी कॉम्पैक्ट लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है।
  • Zeekr X EV सिंगल मोटर RWD वर्जन की कीमत 27,610 डॉलर (लगभग Rs22,51,705) है
  • Zeekr X EV सिंगल चार्ज में 560km तक रेंज प्रदान कर सकती है।
विज्ञापन
Zeekr ने अपनी कॉम्पैक्ट लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है। यह SUV विभिन्न नए फीचर्स और अंदर एक मिनी रेफ्रिजरेटर के साथ आई है। Zeekr X Luxury SUV में फेस अनलॉक का फीचर दिया गया है। इसके अलावा यह पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर मॉडल है जो कि हाई परफॉर्मेंस बैटरी से लैस है। यहां हम आपको Zeekr X लग्जरी एसयूवी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Zeekr X EV की कीमत


Zeekr X EV के सिंगल मोटर RWD वर्जन की कीमत 27,610 डॉलर (लगभग 22,51,705 रुपये) है। वहीं इसके हायर मॉडल की कीमत $30,000 (लगभग 24,46,620 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो Zeekr X EV ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध होगी। यह कंपनी की पहली EV है जो ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हुई है। हालांकि चीन के बाहर विदेशी बाजारों में कीमत ज्यादा हो सकती है। यह इम्पोर्ट टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन टैक्स के जरिए ग्राहकों को ट्रांसफर होगी। Zeekr इलेक्ट्रिक एसयूवी के प्री-ऑर्डर बुक कर रही है, जिसकी जून 2023 तक अनुमानित फर्स्ट डिलीवरी है।

Zeekr का सिंगल मोटर मॉडल सिर्फ 5.8 सेकेंड में 0 से 96 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इसमें दी गई 66kWh बैटरी की बदौलत सिंगल चार्ज में 560km तक रेंज का दावा किया जाता है। हालांकि EPA के मामले में, रेंज 400 किमी तक ही सीमित हो सकती है। इसका हायर वेरिएंट सिर्फ 3.7 सेकेंड्स में 0 से 96 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है।

Zeekr का लेटेस्ट मॉडल Zeekr X EV है जो कि एक लग्जरी और कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV है। यह फोल्डेबल रियर इलेक्ट्रिक सीट्स से लैस है। इस एसयूवी में एक फ्रिज भी दिया गया है जो टेंप्रेचर को -15ºC तक रख सकता है। काफी फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ आने वाली यह एक अर्बन एसयूवी है जो कि फेस अनलॉक और एक्सेस का सपोर्ट करती है। इंटरटेनमेंट की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक कार में दी गई मूविंग सेंट्रल स्क्रीन का इस्तेमाल अंदर बैठे किसी भी यात्री के इंटरटेनमेंट के लिए किया जा सकता है। Zeekr के कई वेरिएंट्स हैं, हालांकि सभी कीमत काफी ज्यादा है। Geely की साथी कंपनी होने के साथ Zeekr ब्रांड ने मजबूत EV तैयार की है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »