देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में Bajaj Auto की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल यामाहा ने भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 को पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन शहरों की स्थितियों के अनुसार बनाया गया है। इसके साथ कंपनी का एक अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox e भी लाया गया है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में Bajaj Auto की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
EC-06 में 4.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसमें 4 kWh की हाई-कैपेसिटी फिक्स्ड बैटरी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्टिफाइड रेंज लगभग 160 किलोमीटर की है। इसे साधारण चार्जिंग से लगभग नौ घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। EC-06 में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक हैं। इसमें LED हेडलाइट और टेललाइट दी गई हैं। EC-06 में बिल्ट-इन टेलीमैटिक्स यूनिट एक SIM के साथ है, जिससे कनेक्टिविटी के साथ डेटा का एक्सेस भी मिलेगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट के नीचे 24.5 लीटर का स्टोरेज स्पेस है।
इसके साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox E को भी पेश किया है। यह इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले Aerox का इलेक्ट्रिक वर्जन है। इसका डिजाइन भी समान है। Aerox E को विशेषतौर पर भारतीय मार्केट के लिए डिवेलप किया है। जापान की यामाहा ने बताया है कि वह देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार करेगी। हालांकि, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है। Aerox E में 9.4 kW की मोटर दी गई है जो 48 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 kWh का डुअल बैटरी वाला पैक दिया गया है। इसकी बैटरी बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हाई-एनर्जी सेल्स का इस्तेमाल करती है।
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज 106 किलोमीटर की होने का दावा किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को डिटैच किया जा सकता है। Aerox E में तीन राइडिंग मोड - Standard, Eco और Power दिए गए हैं। इसके अलावा एक्सेलरेशन को बढ़ाने के लिए Boost फीचर है। इसमें कम जगह वाले क्षेत्रों में आसानी के लिए रिवर्स मोड भी है। यामाहा ने इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा