Xiaomi की SU7 EV को जोरदार रिस्पॉन्स, 1 लाख से ज्यादा हुई बुकिंग

पिछले महीने कंपनी ने इसे चीन में लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक कार की न्यूनतम रेंज लगभग 700 किलोमीटर की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2024 22:26 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने कंपनी ने इसे चीन में लॉन्च किया था
  • चीन में इसका प्राइस टेस्ला के मॉडल 3 से कम है
  • SU7 में बैटरी के दो विकल्प हैं

इसकी न्यूनतम रेंज लगभग 700 किलोमीटर की है

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस EV की एक लाख से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं। पिछले महीने कंपनी ने इसे चीन में लॉन्च किया था। इसकीन्यूनतम रेंज लगभग 700 किलोमीटर की है। कंपनी ने बुधवार से इसकी डिलीवरी शुरू कर दी है।  

शाओमी ने बताया कि इसकी लगभग 5,000 यूनिट्स की शुरुआती डिलीवरी की जाएगी। हालांकि, बाकी कस्टमर्स को SU7 की डिलीवरी के लिए सात महीने तक का इंतजार करना होगा। चीन में इसका प्राइस टेस्ला के मॉडल 3 से कम है। इसे चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इनमें एंट्री लेवल वेरिएंट, प्रो वेरिएंट, मैक्स और लिमिटेड फाउंडर्स एडिशन शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इसके टॉप-एंड मैक्स वेरिएंट की टॉप स्पीड लगभग 265 kmph की है। यह केवल 2.78 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसके लिमिटेड फाउंडर्स एडिशन में डुअल मोटर और फोर-व्हील पावरट्रेन है। यह लगभग 986 bhp की पावर देती है। यह केवल 1.98 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड तक जा सकती है। इसके मैक्स वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 810 किलोमीटर और बेस वेरिएंट की लगभग 700 किलोमीटर की है। 

इस वर्ष के शुरुआती दो महीनों में चीन में EV की सेल्स 18 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले पूरे वर्ष में यह ग्रोथ लगभग 21 प्रतिशत की थी। चीन की बड़ी EV कंपनियों में शामिल BYD ने कमजोर डिमांड के बीच कस्टमर्स को खींचने के लिए प्राइसेज में भारी कटौती की है। SU7 में शाओमी का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। चीन के ऑटोमोबाइल मार्केट में अधिक कैपेसिटी और कमजोर डिमांड जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं। इस वजह से ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच प्राइस घटाने को लेकर कॉम्पिटिशन है। पिछले वर्ष Tesla ने चीन में अपने EV के प्राइसेज पर काफी डिस्काउंट दिया था। BYD से टेस्ला को कड़ा मुकाबला मिल रहा है। 

SU7 में बैटरी के दो विकल्प हैं। इसके एंट्री लेवल वेरिएंट में 73.6 kWh और टॉप वेरिएंट में 101 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। शाओमी अगले वर्ष एक बड़ा 150 kWh बैटरी पैक भी ला सकती है जिसकी रेंज 1,200 किलोमीटर तक होगी। ये बैट्रीज 486V आर्किटेक्चर के साथ अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  6. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  7. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  8. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  9. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  10. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.