Xiaomi ने पेश की इलेक्ट्रिक कार SU7, Tesla को मिलेगी टक्कर

कंपनी की इलेक्ट्रिक कार SU7 में कंपनी का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसे चीन में पेश किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2023 17:28 IST
ख़ास बातें
  • इस मार्केट में अमेरिका की EV मेकर Tesla की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
  • शाओमी की इलेक्ट्रिक कार में कंपनी का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा
  • चीन के ऑटोमोबाइल मार्केट में डिमांड कमजोर हुई है

इसका ट्रायल प्रोडक्शन किया जा रहा है

बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक Xiaomi ने अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को गुरुवार को पेश किया। कंपनी ने बताया कि उसका टारगेट इंटरनेशनल मार्केट में टॉप पांच ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल होने का है। इस मार्केट में अमेरिका की EV मेकर Tesla की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

शाओमी की इलेक्ट्रिक कार SU7 में कंपनी का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसे चीन में पेश किया गया है। दुनिया के इस सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट में अधिक कैपेसिटी और कमजोर डिमांड जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं। इस वजह से ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच प्राइस घटाने को लेकर कॉम्पिटिशन है। इस वर्ष टेस्ला ने चीन में अपने EV के प्राइसेज पर काफी डिस्काउंट दिया है। इसे चीन की बड़ी EV मेकर BYD से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। शाओमी के चीफ एग्जिक्यूटिव, Lei Jun ने कहा कि कंपनी की महत्वाकांक्षा Porsche और Tesla की तुलना वाली कार बनाने की है। 
Advertisement

SU7 को पेश करने के लिए बीजिंग में आयोजित इवेंट में Lei ने कहा, "अगले 15 से 20 वर्षों में कड़ी मेहनत कर हम ग्लोबल मार्केट में टॉप पांच ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल हो जाएंगे। इससे चीन की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी।" बहुत सी टेक कंपनियों ने अपने बिजनेस को डायवर्सिफाइ करने की योजना बनाई है। शाओमी भी अपने स्मार्टफोन के कार बिजनेस के अलावा EV के सेगमेंट में उतरने की कोशिश में है। कंपनी ने एक दशक में लगभग 10 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। Lei ने बताया कि शाओमी की कारों की ऑटोनॉमस ड्राइविंग की क्षमता इस इंडस्ट्री में अग्रणी होगी। इन कारों को चीन की सरकार की हिस्सेदारी वाले BAIC Group की बीजिंग की फैक्टरी में बनाया जाएगा। इस फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी दो लाख व्हीकल्स की है। 

हालांकि, शाओमी ने SU7 के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। इसका ट्रायल प्रोडक्शन किया जा रहा है और इसे अगले कुछ महीनों में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइसिंग का भी पता नहीं चला है लेकिन Lei ने इसके उम्मीद से बेहतर होने का वादा किया है। इस इलेक्ट्रिक कार के तीन वेरिएंट्स - Xiaomi SU7, SU7 Pro और SU7 Ultra विभिन्न रेंज और फीचर्स के साथ हो सकते हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  4. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  5. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  6. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  7. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  8. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  9. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.