Xiaomi MS11 इलेक्ट्रिक कार की लाइव फोटो आईं नजर, जल्द ही होगी लॉन्च

Xiaomi MS11 की कथित फोटो कार की पहले लीक हुई डिजाइन फोटो के साथ मेल खाती हैं। नई फोटो में फ्रंट और रियर के बंपर पहले लीक हुए डिजाइन डिटेल्स जैसे हैं।

Xiaomi MS11 इलेक्ट्रिक कार की लाइव फोटो आईं नजर, जल्द ही होगी लॉन्च

Xiaomi MS11

ख़ास बातें
  • Xiaomi जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक कार Xiaomi MS11 को लेकर आ रही है।
  • Xiaomi MS11 की कथित फोटो कार की पहले लीक हुई फोटो के साथ मेल खाती हैं।
  • Xiaomi MS11 के इंटीरियर की अभी तक कोई फोटो नहीं है।
विज्ञापन
Xiaomi का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल MS11 जल्द ही चीन में सड़कों पर नजर आ सकता है। टेक दिग्गज ने अपने ईवी के निर्माण में काफी कुछ ग्रोथ कर ली है और कार की फोटो कई बार देखी गई है। Xiaomi कथित तौर पर अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के निर्माण के आखिरी फेज में है। इस कार को कई बार चीन की सड़कों पर और सर्दियों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। यहां हम आपको Xiaomi की इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Gizmochina के अनुसार, एक Weibo यूजर ने MS11 की कुछ फोटो दिखाई हैं जो कि अभी तक के सबसे क्लियर और साफ फोटो हैं। फोटो के मुताबिक, Xiaomi MS11 एक स्पोर्टी 4-डोर डिजाइन वाली शानदार सेडान है जो कि दिखने में अच्छी लगती है। इलेक्ट्रिक कार BYD सील के साथ लुक में मिलती जुलती लगती है, हालांकि हेडलाइट्स में अंतर नजर आता है।

Xiaomi MS11 की कथित फोटो कार की पहले लीक हुई डिजाइन फोटो के साथ मेल खाती हैं। नई फोटो में फ्रंट और रियर के बंपर पहले लीक हुए डिजाइन डिटेल्स जैसे हैं। हालांकि Xiaomi ने उस समय कहा था कि फोटो पहले के प्रोटोटाइप थे जिन्हें खारिज कर दिया गया था। अब यह देखना बाकी है कि क्या MS11 असलियत में सचमुच में बन रही है। इसको लेकर Xiaomi की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

कथित MS11 की फोटो में फुल ग्लास वाली रूफ, बड़े व्हील और विलवुड ब्रेक के साथ एक अच्छी दिखने वाली सेडान पेश करती हैं। इसमें पहियों के बीच में Xiaomi लोगो है और विंडशील्ड के शीर्ष पर एक LiDAR सेंसर है। कार में चौड़े रियर आर्च हैं और पैसेंजर केबिन रियर में थोड़ा पतला है। टेल लाइट्स का डिजाइन एस्टन मार्टिन जैसा है। कुल मिलाकर, Xiaomi MS11 को एक किफायती ईवी के तौर पर डिजाइन किया जा सकता है।

Xiaomi MS11 के इंटीरियर की अभी तक कोई फोटो नहीं है लेकिन यह जल्द पता चल सकता है। फोटो में एक मजबूत और काफी पावरफुल मॉडल है जो कि शाओमी के हाई स्टैंडर्ड पर काम करेगी। Xiaomi MS11 की रिलीज के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »