• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 1,000 Km रेंज वाली Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार में मिलेगा 101 kWh बैटरी पैक! फोटो लीक

1,000 Km रेंज वाली Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार में मिलेगा 101 kWh बैटरी पैक! फोटो लीक

MS11 इलेक्ट्रिक सेडान का डिजाइन BYD Seal EV के समान लगता है, जिसके इस साल के अंत में भारत में लॉन्च होने की पुष्टि की गई है।

1,000 Km रेंज वाली Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार में मिलेगा 101 kWh बैटरी पैक! फोटो लीक

Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार को 2024 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • MS11 इलेक्ट्रिक सेडान का डिजाइन BYD Seal EV के समान लगता है
  • EV का बैटरी पैक 101 किलोवाट क्षमता का हो सकता है
  • एक लीक में इसकी कीमत 1,49,900 युआन (लगभग 17,05,153 रुपये) बताई गई थी
विज्ञापन
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक Xiaomi जल्द अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार MS11 (कोड नेम) को लॉन्च कर सकती है। कंपनी लंबे अर्से से इस इलेक्ट्रिक सेडान पर काम कर रही है और पिछले कुछ समय में हम इसके कई लीक्स ऑनलाइन देख चुके हैं। अब, एक नए लीक में इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के बैटरी पैक की जानकारी मिली है। एक टिप्सटर ने दावा किया है कि अपकमिंग Xiaomi इलेक्ट्रिक कार 101 किलोवाट क्षमता वाले बैटरी पैक से लैस होगी।

ट्विटर यूजर ग्रेग केबल द्वारा शेयर की गई तस्वीर एक Mi-ब्रांडेड ली-आयन ईवी बैटरी पैक को दिखाती है, जिसमें लगे स्टिकर से पता चलता है कि यह बैटरी पैक 101 किलोवाट क्षमता का होगा, जिसमें अधिकतम वोल्टेज 726.7 वोल्ट होगी और यह 139 एएच बैटरी होगी। यूजर का कहना है कि यह बैटरी पैक शाओमी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार में मिलेगा।

इलेक्ट्रिक कार की तस्वीरें भी पहले कई बार इंटरनेट पर सामने आ चुकी हैं। MS11 इलेक्ट्रिक सेडान का डिजाइन BYD Seal EV के समान लगता है, जिसके इस साल के अंत में भारत में लॉन्च होने की पुष्टि की गई है।

लेटेस्ट लीक में बैटरी की इस तस्वीर के अलावा, कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है। Xiaomi ने  भी अभी तक मॉडल की कोई तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है। 

फिर भी, यदि अभी तक सामने आए सभी लीक्स की बात करें, तो उम्मीद की जा रही है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 1,000 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगी। हाल ही में एक और लीक सामने आया था, जहां पता चला था कि चांगचुन बेस्ड FAW फुवेई ऑटोमोटिव पार्ट्स कंपनी लिमिटेड Xiaomi के कार प्रोजेक्ट में पार्टनर है। इसके अलावा अन्य कई सहायक कंपनियां Xiaomi की कार सेल्स टीम में शामिल हैं। इससे पता चलता है कि शाओमी और उसके सप्लायर्स के बीच काम काफी तेजी से चल रहा है। 

पहले एक सोशल मीडिया लीक में Xiaomi की कार की कीमत 1,49,900 युआन (लगभग 17,05,153 रुपये) बताई गई थी। हालांकि, Xiaomi के पब्लिक रिलेसंस हेड वांग हुआ ने साफ किया था कि यह गलत जानकारी थी।

Xiaomi की कार का प्रोडक्शन कथित तौर पर लगातार आगे बढ़ रहा है। इस साल मई में Xiaomi के पार्टनर और प्रेसिडेंट लू वेइबिंग ने बताया कि कार प्रोजेक्ट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस साल जनवरी में फाउंडर लेई जून के साथ कार को बर्फ में टेस्ट करते हुए देखा गया था। इस साल ज्यादा गर्मी और सर्दी के मौसम में टेस्टिंग करने की प्लानिंग है। प्लान के अनुसार, Xiaomi कार को 2024 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी ग्रुप ने हाल ही में 2023 की पहली तिमाही के लिए अपनी फाइनेंशियल रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें स्मार्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जैसे नए बिजनेस पर अपडेट शामिल थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »