• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 307 Km रेंज वाली Ultraviolette F77 Space Edition इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

307 Km रेंज वाली Ultraviolette F77 Space Edition इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Ultraviolette F77 Space Edition के केवल 10 यूनिट बनाए जाएंगे और इसकी कीमत 5.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

307 Km रेंज वाली Ultraviolette F77 Space Edition इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Ultraviolette F77 Space एडिशन की कीमत 5.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

ख़ास बातें
  • Ultraviolette F77 Space Edition के केवल 10 यूनिट बनाए जाएंगे
  • इसकी कीमत 5.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है
  • F77 Space Edition एक खास एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमीनियम 7075 से लैस है
विज्ञापन
बेंगलुरु-बेस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप Ultraviolette Automotive ने F77 Space Edition इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया है। इसका डिजाइन मौजूदा F77 के समान ही है, लेकिन एक स्पेशल स्पेस इंस्पायर्ड लुक के साथ आती है। इसमें 10.3kWh बैटरी पैक मिलता है, जिसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सिंगल चार्ज पर 307 किलोमीटर रेंज दे सकती है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और अलर्ट के लिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है और डिस्प्ले 5-इंच साइज का है। F77 Space Edition एक खास एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमीनियम 7075 से लैस है, जो अपने मजबूत पावर-टू-वेट रेशियो के लिए जाना जाता है और आमतौर पर एयरोस्पेस और सैन्य प्रोडक्ट्स में उपयोग होता है।

Ultraviolette F77 Space Edition के केवल 10 यूनिट बनाए जाएंगे और इसकी कीमत 5.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इलेक्ट्रिक बाइक के इस स्पेशल एडिशन के लिए बुकिंग 22 अगस्त को शाम 6 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगी।

खासियतों और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो F77 Space Edition की इलेक्ट्रिक मोटर 30.2 किलोवाट (40.5 hp) की मैक्सिमम पावर और 100 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी दावा करती है कि यह केवल 2.9 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और 152 किमी/घंटा की टॉप स्पीड प्राप्त कर सकती है।

स्पेशल एडिशन में इलेक्ट्रिक बाइक के मूल मॉडल के समान 10.3kWh का बैटरी पैक है, जो फुल चार्ज पर 307 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है। एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमीनियम 7075 को जोड़ने से न केवल इसकी संरचनात्मक मजबूती बढ़ी है, बल्कि यह हल्की भी हो गई है।

अल्ट्रावायलेट ने एयरोस्पेस-ग्रेड पेंट का भी उपयोग किया है, जो जंग लगने से बचाव करता है और यूवी प्रतिरोधी भी होता है। इस पेंट से थर्मल स्थिरता भी मिलती है।

इसके अलावा, F77 स्पेस एडिशन में एयरक्राफ्ट इलेक्ट्रॉनिक्स-आधारित तकनीक और इंटरफेस शामिल हैं। एयरक्राफ्ट सिस्टम के समान, इसमें बैटरी मैनेजमेंट के लिए फेल-प्रूफ सिस्टम और रोल, पिच और यॉ (Yaw) को मापने के लिए 9-एक्सिस IMU शामिल है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »