Toyota का 1200 किमी रेंज वाली ईवी लाने का प्लान, 10 मिनट में होगी फुल चार्ज

Toyota की आगामी ईवी सॉलिड स्टेट बैटरी से लैस होगा जो कि सिंगल चार्जिंग में 1,200 किमी की रेंज प्रदान करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जून 2023 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Toyota एक नया इलेक्ट्रिक व्हीकल लाने की तैयारी कर रही है।
  • टोयोटा का आगामी ईवी सॉलिड स्टेट बैटरी से लैस होगा
  • टोयोटा की नई कार सिंगल चार्ज में 1,200 किमी की रेंज प्रदान करेगी।

Toyota नई ईवी लाने की तैयारी कर रही है।

Photo Credit: Toyota

देश और दुनिया में पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों के बजाय अब ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर ज्यादा जोर दे रही हैं। इसी तर्ज पर अब जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota एक नया इलेक्ट्रिक व्हीकल लाने की तैयारी कर रही है। टोयोटा का आगामी ईवी सॉलिड स्टेट बैटरी से लैस होगा जो कि सिंगल चार्जिंग में 1,200 किमी की रेंज प्रदान करेगा। अगर चार्जिंग समय की बात करें तो चार्जिंग समय सिर्फ 10 मिनट होगा। यहां हम आपको टोयोटा की आगामी ईवी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

रेंज के मामले में फिलहाल Tesla सबसे आगे
एलन मस्क के टेस्ला सुपरचार्जर से महज 15 मिनट्स की चार्जिंग में 321 किमी की रेंज प्रदान की जा सकती है। Tesla Model S सिंगल चार्जिंग में 651 किमी की रेंज प्रदान करती है।

इसके अलावा कंपनी हाई परफॉर्मेंस लिथियम आयन बैटरी भी पेश करने का प्लान कर रही है जो कि इसकी 2026 में आने वाली नेक्स्ट जनरेशन ईवी में इस्तेमाल की जाएगी। कंपनी ने मंगलवार को नई टेक्नोलॉजी रोडमैप में इसका खुलासा किया। नई बैटरी क्विक चार्जिंग के साथ लगभग 1000 किमी की रेंज प्रदान करेंगी, जिससे के बाद टोयोटा ईवी सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार होगी। टोयोटा ने कहा नए वाहन के मामले में नेक्स्ट जनरेशन की बैटरी और साउंड टेक्नोलॉजी के इंटीग्रेशन जैसी टेक्नोलॉजी के जरिए हम 1 हजार किमी की व्हीकल क्रूजिंग रेंज हासिल करेंगे।
Advertisement

फिलहाल टोयोटा भारतीय बाजार में Toyota Innova Hycross, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Toyota Camry और Toyota Vellfire जैसी हाइब्रिड कारों की पेशकश करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Toyota EV, Toyota Electric Car, Electric Vehicle, Toyota, Tesla

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.