टेस्ला के सायबरट्रक के लिए खत्म होगा इंतजार, अगले महीने से शुरू होगी डिलीवरी

इस इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को लगभग चार वर्ष पहले पेश किया गया था। इसकी डिलीवरी को कंपनी ने कई बार टाला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2023 17:33 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को लगभग चार वर्ष पहले पेश किया गया था
  • इसकी डिलीवरी को कंपनी ने कई बार टाला है
  • टेस्ला की इस वर्ष के अंत तक फुली ऑटोनॉमस व्हीकल्स लाने की तैयारी है

यह व्हीकल तीन सेकेंड से कम में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है

अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla के सायबरट्रक का पिछले कुछ वर्षों से इंतजार किया जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को लगभग चार वर्ष पहले पेश किया गया था। हालांकि, इसकी डिलीवरी को कंपनी ने कई बार टाला है। टेस्ला ने इसकी डिलीवरी 30 नवंबर से शुरू करने की घोषणा की है। 

टेस्ला के सायबरट्रक का मुकाबला GMC Hummer EV और Ford F-150 Lightning से होगा। हाल ही में कंपनी के चीफ Elon Musk ने बताया था कि सायबरट्रक का प्रोडक्शन बढ़ाना एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए बुकिंग खुली है लेकिन कस्टमर्स को इसकी डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा इसे तीन वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें सिंगल मोटर, रियर व्हील ड्राइव और डुअल मोटर शामिल होंगे। यह व्हीकल तीन सेकेंड से कम में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। इसके बेस मॉडल का प्राइस 39,900 डॉलर होगा। टेस्ला की इस वर्ष के अंत तक फुली ऑटोनॉमस व्हीकल्स को लॉन्च करने की तैयारी है। पिछले कुछ वर्षों से कंपनी इस टेक्नोलॉजी को डिवेलप कर रही है। इससे पहले मस्क फुली ऑटोनॉमस सेल्फ-ड्राइविंग व्हीकल्स लाने की अपनी समयसीमा को पूरा करने में नाकाम रहे थे। 

कंपनी ने भारत में फैक्टरी लगाने के लिए केंद्र सरकार के साथ एक इनवेस्टमेंट प्रपोजल पर बातचीत शुरू की है। टेस्ला की फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी लगभग पांच लाख यूनिट्स की होगी। कंपनी की भारत में बनी इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज 20 लाख रुपये से शुरू हो सकते हैं। इसकी योजना भारत को एक्सपोर्ट के लिए बेस बनाने की भी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मस्क की अमेरिका में मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में मोदी ने मस्क को भारत में इनवेस्टमेंट करने के लिए प्रोत्साहित किया था। 

इसके बाद मस्क ने कहा था कि वह जितना जल्द हो सके भारत में इनवेस्टमेंट करने पर विचार कर रहे हैं। उनका कहना था, "दुनिया में किसी बड़े देश की तुलना में भारत में अधिक संभावनाएं हैं। मुझे विश्वास है कि टेस्ला जल्द ही भारत में आएगी।" मस्क ने अगले वर्ष भारत की यात्रा करने का भी संकेत दिया था। सरकार ने यह संकेत दिया है कि EV मेकर्स को देश में बिक्री के लिए इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट के बजाय इम्पोर्ट करने के बजाय व्हीकल्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग करनी होगी।   
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.