Tesla जल्द शुरू करेगी दिल्ली में शोरूम, जानें लोकेशन

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टेस्ला को अपनी सेल्स बढ़ाने की संभावना दिख रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अगस्त 2025 23:55 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने टेस्ला ने मुंबई के BKC में अपना पहला शोरूम खोला था
  • कंपनी का दूसरा शोरूम नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी में है
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में कंपनी को अपने लिए संभावना दिख रही है

अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla का भारत में दूसरा शोरूम अगले सप्ताह राजधानी दिल्ली में शुरू किया जाएगा। पिछले महीने कंपनी ने मुंबई के BKC में अपना पहला शोरूम खोला था। टेस्ला का दूसरा शोरूम नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी में है। 

बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने देश में अपने Model Y की बिक्री शुरू की है। इसके लिए ऑनलाइन ऑर्डर लिए जा रहे हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV की राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई, गुरूग्राम और पुणे में प्रायरिटी डिलीवरी की जाएगी। कंपनी की वेबसाइट पर मॉडल Y के लिए बुकिंग कराई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसे दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये का है। कंपनी ने बताया है कि शुरुआत में रजिस्ट्रेशन और डिलीवरी दिल्ली, मुंबई और गुरूग्राम में की जाएगी। Tesla Design Studio के जरिए कस्टमर्स मॉडल Y के एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स को भी कस्टमाइज भी करा सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में टेस्ला ने अपने स्टोर्स के लिए हायरिंग भी की है। 

Advertisement

Model Y के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। इसके लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव की रेंज 620 किलोमीटर से कुछ अधिक है। यह 5.6 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। कंपनी ने मॉडल Y का चीन में शंघाई की अपनी फैक्टरी से इम्पोर्ट किया है। 

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टेस्ला को अपने लिए संभावना दिख रही है। दुनिया की सबसे अधिक बिकने वाली कार रह चुकी टेस्ला की मॉडल Y की पिछले कुछ वर्षों में डिमांड घटी है। भारत में इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने के कारण कंपनी के इस EV के प्राइसेज अन्य देशों की तुलना में काफी ज्यादा हैं। हालांकि, कंपनी के EV के अधिक प्राइसेज इसकी सेल्स में एक रुकावट बन सकते हैं। देश में टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों का मुकाबला चाइनीज EV मेकर BYD और Audi और Mercedes जैसी लग्जरी व्हीकल्स बनाने वाली कंपनियों के इलेक्ट्रिक मॉडल्स से होगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.