Tesla के बड़े शेयरहोल्डर ने की Elon Musk को कंपनी से हटाने की डिमांड

टेस्ला के तीसरे सबसे बड़े शेयरहोल्डर Leo Koguan ने मस्क के स्थान पर नए चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर को नियुक्त करने की जरूरत बताई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2022 17:52 IST
ख़ास बातें
  • मस्क ने इस सप्ताह बड़ी संख्या में टेस्ला के शेयर बेचे हैं
  • ट्विटर के लिए मस्क के बिड देने के बाद से टेस्ला की वैल्यू आधी घट गी है
  • कुछ बड़ी कंपनियों ने ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने के बाद से मस्क को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर्स में शामिल Tesla के हेड Elon Musk पर कंपी को अनदेखा करने के आरोप लग रहे हैं। टेस्ला के तीसरे सबसे बड़े शेयरहोल्डर Leo Koguan ने मस्क को कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर हटाने की डिमांड की है। टेस्ला में  Koguan के लगभग 2.27 करोड़ शेयर हैं, जिनकी वैल्यू लगभग 3.6 अरब डॉलर की है।  

मस्क ने इस सप्ताह बड़ी संख्या में टेस्ला के शेयर बेचे हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने के बाद से मस्क को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और इस वजह से वह टेस्ला पर कम ध्यान दे रहे हैं। इससे पहले Koguan को मस्क का समर्थक माना जाता था। हालांकि, वह अब मस्क के स्थान पर नए CEO की नियुक्ति चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मस्क ने टेस्ला को अकेला छोड़ दिया है और कंपनी का कोई वर्किंग CEO नहीं है। ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद से मस्क बड़ी संख्या में टेस्ला के शेयर्स बेचे रहे हैं। इससे कंपनी के इनवेस्टर्स में नाराजगी है। कंपनी के शेयरहोल्डर्स उन पर ट्विटर पर अधिक ध्यान देने के आरोप लगा रहे हैं। 
Advertisement

ट्विटर के लिए मस्क के अप्रैल में बिड देने के बाद से टेस्ला की वैल्यू आधी से अधिक घट गई है। मस्क ने अप्रैल से कंपनी के लगभग 23 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। इससे उन्हें ट्विटर को खरीदने की 44 अरब डॉलर की डील के लिए फंड जुटाने में आसानी हो सकती है। टेस्ला के शेयर प्राइस में गिरावट से दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति का मस्क का खिताब भी छिन गया है। फोर्ब्स के अनुसार, मस्क की नेटवर्थ घटकर लगभग 174 अरब डॉलर हो गई है। फ्रांस के बड़े कारोबारी Bernard Arnault ने मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति का खिताब हासिल किया है। 

कुछ बड़ी कंपनियों ने ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है। मस्क ने बताया है कि विज्ञापनों में कमी होने से ट्विटर के रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि टेस्ला के इनवेस्टर्स के लिए मस्क एक विलेन बन गए हैं। कंपनी के फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं लेकिन ट्विटर पर मस्क के अधिक ध्यान देने से टेस्ला के ब्रांड को नुकसान हो रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  4. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  5. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  6. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  7. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  8. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  10. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.