Elon Musk के Twitter पर दांव लगाने के बाद से आधी हुई Tesla की मार्केट वैल्यू

मस्क ने अप्रैल में ट्विटर के लिए बिड दी थी और इसके बाद से टेस्ला की मार्केट वैल्यू लगभग आधी घट गई है

Elon Musk के Twitter पर दांव लगाने के बाद से आधी हुई Tesla की मार्केट वैल्यू

इससे मस्क की वेल्थ में भी लगभग 70 अरब डॉलर की कमी हुई है

ख़ास बातें
  • मस्क ने अप्रैल में ट्विटर के लिए बिड दी थी
  • टेस्ला के शेयर पर चीन कंपनी की फैक्टरी में मुश्किलों से भी असर पड़ा है
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में कॉम्पिटिशन भी बढ़ रहा है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla को अपने फाउंडर Elon Musk के माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के लिए बिड लगाने के बाद से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। मस्क ने अप्रैल में ट्विटर के लिए बिड दी थी और इसके बाद से टेस्ला की मार्केट वैल्यू लगभग आधी घट गई है। इससे मस्क की वेल्थ में भी लगभग 70 अरब डॉलर की कमी हुई है और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का उनका खिताब गंवाने का रिस्क है। 

टेस्ला का शेयर प्राइस अप्रैल में 340 डॉलर से कुछ अधिक था। इसके बाद ट्विटर ने एक फाइलिंग में बताया था कि मस्क ने कंपनी को खरीदने के लिए लगभग 44 अरब डॉलर की बिड दी है। इससे टेस्ला के शेयर प्राइस पर बड़ा असर पड़ा था। कंपनी का शेयर लगभग आधा घटकर लगभग 174 डॉलर पर है। टेस्ला के शेयर पर चीन के शंघाई में कंपनी की फैक्टरी में मुश्किलों के कारण भी प्रेशर पड़ा है। ट्विटर को खरीदने के लिए मस्क ने भारी कर्ज लेने के साथ ही टेस्ला के लगभग 20 अरब डॉलर के शेयर भी बेचे हैं। इससे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का उनका खिताब छिन सकता है। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में कॉम्पिटिशन भी बढ़ रहा है। इसमें कई वर्षों तक टॉप पर रहने वाली Tesla लगातार दूसरी तिमाही में दूसरे स्थान पर रही है। EV की सबसे अधिक बिक्री वाले मार्केट के तौर पर चीन बरकरार है। इसके बाद यूरोप और अमेरिका हैं। चीन में EV की बिक्री दोगुने से अधिक बढ़कर 17 लाख यूनिट्स से अधिक की रही। यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही में लगभग 8.8 लाख यूनिट्स की थी। चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी BYD ने अपना पहला स्थान और मजबूत किया है। इसने टेस्ला के साथ अपने अंतर को भी बढ़ाया है। 

BYD ने 5.37 लाख से अधिक EV यूनिट्स की शिपमेंट की। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 197 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टेस्ला की सेल्स 43 प्रतिशत बढ़कर 3.43 लाख यूनिट्स से कुछ अधिक थी। कंपनी के व्हीकल्स की यूरोप में डिमांड बढ़ी है। टेस्ला ने तीसरी तिमाही में जर्मनी में मॉडल Y की रिकॉर्ड संख्या में डिलीवरी की है। कंपनी को बर्लिन की अपनी फैक्टरी में प्रोडक्शन बढ़ाने का फायदा मिला है। हालांकि, इसके व्हीकल्स की कुल डिलीवरी लॉजिस्टिक्स की समस्याओं के कारण अनुमान से कम रही है। ग्लोबल EV मार्केट में तीसरे स्थान पर चीन की एक अन्य कंपनी Wuling रही। इसकी बिक्री में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »