टेस्ला को लगा बड़ा झटका, चीन में बने EV की सेल्स 18 प्रतिशत घटी

टेस्ला को BYD जैसी चीन की EV कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। चीन में बने EV का कंपनी यूरोप सहित कई मार्केट्स में एक्सपोर्ट भी करती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 मई 2024 18:07 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला को BYD जैसी चीन की EV कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है
  • चीन में बने EV का कंपनी यूरोप सहित कई मार्केट्स में एक्सपोर्ट भी करती है
  • कंपनी ने सॉफ्टवेयर, सर्विस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट्स से छंटनी की है

चीन में बने EV का कंपनी यूरोप सहित कई मार्केट्स में एक्सपोर्ट भी करती है

अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla के चीन में बने EV की सेल्स अप्रैल में 18 प्रतिशत घटकर 62,167 यूनिट की रही। इसका असर कंपनी के शेयर प्राइस पर भी पड़ा है। टेस्ला को BYD जैसी चीन की EV कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। चीन में बने EV का कंपनी यूरोप सहित कई मार्केट्स में एक्सपोर्ट भी करती है। 

पिछले वर्ष टेस्ला की कुल डिलीवरी में चीन में बने EV की हिस्सेदारी आधी से अधिक की थी। इस वर्ष की पहली तिमाही में चीन में EV की सेल्स बढ़ी है। टेस्ला के चीन में बने मॉडल 3 और मॉडल Y की सेल्स मार्च की तुलना में लगभग 30.2 प्रतिशत घटी है। पिछले महीने BYD ने 3,12,048 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 48.97 प्रतिशत और मार्च से लगभग 3.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला की पहली तिमाही में व्हीकल्स की डिलीवरी डिलीवरी लगभग चार वर्ष में पहली बार घटी है। 
Advertisement

टेस्ला ने अपनी वर्कफोर्स को घटाने का फैसला किया है। कंपनी ने सॉफ्टवेयर, सर्विस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट्स से वर्कर्स को बाहर किया है। यह टेस्ला की स्ट्रैटेजी में एक बड़े बदलाव का संकेत है। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि उसकी योजना 6,700 से अधिक वर्कर्स की छंटनी करने की है। टेस्ला को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। टेस्ला के प्रवक्ता ने कहा था कि कंपनी अपनी एफिशिएंसी को बढ़ाने के लिए कामकाज को संतुलित बना रही है। 

पिछले महीने के अंत में मस्क ने कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट से कुछ एग्जिक्यूटिव्स की छंटनी की थी। इससे पहले टेस्ला की वर्कफोर्स में लगभग 10 प्रतिशत की कटौती हुई थी। मस्क ने कहा था कि कंपनी को दोबारा ऑर्गनाइज करने की जरूरत है। मस्क ने सीनियर मैनेजमेंट में कटौती करने के साथ ही सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी करने का फैसला किया है। इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट घटकर लगभग 1.13 अरब डॉलर का रहा था। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 2.51 अरब डॉलर का था। मस्क ने कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को भेजी गई एक ईमेल में टेस्ला के सुपरचार्जर ग्रुप की सीनियर डायरेक्टर, Rebecca Tinucci और न्यू प्रोडक्ट के हेड, Daniel Ho के टेस्ला को छोड़ने की जानकारी दी थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.