• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • टेस्ला की राइवल BYD की बड़ी कामयाबी, 1 करोड़ व्हीकल्स की हुई मैन्युफैक्चरिंग

टेस्ला की राइवल BYD की बड़ी कामयाबी, 1 करोड़ व्हीकल्स की हुई मैन्युफैक्चरिंग

भारत सहित लगभग 70 देशों में BYD के व्हीकल्स की बिक्री होती है। कंपनी के पास तमिलनाडु में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं

टेस्ला की राइवल BYD की बड़ी कामयाबी, 1 करोड़ व्हीकल्स की हुई मैन्युफैक्चरिंग

भारत सहित लगभग 70 देशों में इसके व्हीकल्स की बिक्री होती है

ख़ास बातें
  • BYD की शुरुआत को 30 वर्ष हो गए हैं
  • कंपनी ने 50 लाख NEV की मैन्युफैक्चरिंग लगभग 15 वर्षों में की है
  • हाल ही में टेस्ला को पीछे छोड़कर BYD सबसे बड़ी EV मेकर बनी थी
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर Tesla को कड़ी टक्कर देने वाली चीन की BYD ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दुनिया की इस सबसे बड़ी EV मेकर ने एक करोड़ न्यू एनर्जी व्हीकल्स (NEV) की मैन्युफैक्चरिंग की है। इनमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के साथ ही हाइब्रिड कारें भी शामिल हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में टेस्ला को पीछे छोड़कर BYD सबसे बड़ी EV मेकर बनी थी। BYD की शुरुआत को 30 वर्ष हो गए हैं। इसने 50 लाख NEV की मैन्युफैक्चरिंग लगभग 15 वर्षों में की है। इस कंपनी की शुरुआत एक रिचार्जेबल बैटरी मेकर के तौर पर हुई थी। इसने 2003 में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। भारत सहित लगभग 70 देशों में इसके व्हीकल्स की बिक्री होती है। कंपनी के पास तमिलनाडु में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। हाल ही में देश में कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV eMax 7 को लॉन्च किया था। 

देश में इसके अलावा BYD की Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV और Seal इलेक्ट्रिक सेडान की भी बिक्री की जाती है। कंपनी ने Seal को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। यह सिंगल और डुअल मोटर के दो विकल्पों के साथ ही दो बैटरी पैक में उपलब्ध है। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके तीन वेरिएंट्स - प्रीमियम, डायनैमिक और परफॉर्मेंस हैं। देश में कंपनी की योजना अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की है। Seal का एंट्री लेवल डायनैमिक वेरिएंट RWD सेटअप के साथ है। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)  का है। इसके RWD सेटअप के साथ प्रीमियम वेरिएंट का प्राइस लगभग 45.55 लाख रुपये और टॉप-एंड परफॉर्मेंस वेरिएंट का 53 लाख रुपये का है। 

इसे़ देश में कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर  पर लाया गया है। यह आर्कटिक ब्लू, ऑरोरा व्हाइट, एटलांटिस ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। Seal की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 650 किलोमीटर तक की है। इसका डायनैमिक वेरिएंट 201 bhp की पावर 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके प्रीमियम वेरिएंट की अधिकतम पावर 308 bhp और टॉर्क 360 Nm का है। इसके परफॉर्मेंस वेरिएंट की दोनों मोटर से 522 bhp की अधिकतम पावर और 670 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »