Elon Musk की टेस्ला को भारत में मिला ठंडा रिस्पॉन्स, लॉन्च के बाद से सिर्फ 600 EV के मिले ऑर्डर

कंपनी के EVs की शुरुआत में दिल्ली, मुंबई, पुणे और गुरूग्राम में डिलीवरी की जाएगी। टेस्ला ने शुरुआत मे्ं देश में अपने मॉडल Y को उपलब्ध कराया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 सितंबर 2025 21:03 IST
ख़ास बातें
  • देश में टेस्ला को 600 से अधिक इलेक्ट्रिक कारों के लिए ऑर्डर मिले हैं
  • कंपनी ने शुरुआत मे्ं देश में अपने मॉडल Y को उपलब्ध कराया है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है

कंपनी ने शुरुआत मे्ं देश में अपने मॉडल Y को उपलब्ध कराया है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla ने लंबे इंतजार के बाद जुलाई में भारत में अपना बिजनेस शुरू किया था। देश में बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी को कस्टमर्स से ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। टेस्ला को 600 से अधिक इलेक्ट्रिक कारों के लिए ऑर्डर मिले हैं। यह कंपनी के अनुमान से काफी आंकड़ा है। कंपनी ने अपना पहला शोरूम मुंबई में खोला था। हाल ही में इसने दिल्ली में भी शोरूम शुरू किया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि टेस्ला की योजना इस वर्ष देश में 350 से 500 EV की शिपमेंट करने की है। इस वर्ष की पहली छमाही में कंपनी ने इंटरनेशनल लेवल पर प्रत्येक चार घंटे में लगभग 600 EV की डिलीवरी की है। इसकी तुलना में भारत में कंपनी को मिले ऑर्डर्स काफी कम हैं। भारत में टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों का पहला बैच इस महीने चीन में कंपनी की फैक्टरी से पहुंच सकता है। इससे पहले Bloomberg News की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी ने शुरुआत में अपने 2,500 कारों के पूरे कोटा का इस्तेमाल करने का टारगेट रखा था।   

Advertisement

टेस्ला को अपने ब्रांड की ताकत और मस्क की अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के साथ दोस्ती के कारण भारत के EV मार्केट में सफलता मिलने की उम्मीद थी। पिछले कुछ महीनों में मस्क के ट्रंप के साथ विवाद और भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों के कमजोर होने और कंपनी के EV के महंगे प्राइसेज का देश में इसके बिजनेस पर भी असर पड़ा है। इस बारे में टिप्पणी के लिए ईमेल से भेजे गए प्रश्नों का कंपनी ने उत्तर नहीं दिया। 

कंपनी के EVs की शुरुआत में दिल्ली, मुंबई, पुणे और गुरूग्राम में डिलीवरी की जाएगी। टेस्ला ने शुरुआत मे्ं देश में अपने मॉडल Y को उपलब्ध कराया है।  इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसे दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये का है। कंपनी के मॉडल Y की सुपरचार्जर से केवल 15 मिनटों की चार्जिंग में 267 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। टेस्ला के शोरूम्स में कुछ सुपरचार्जर्स को इंस्टॉल किया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.