• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tesla के मॉडल Y को ड्राइव करने पर गिरा स्टीयरिंग, जांच के घेरे में कंपनी

Tesla के मॉडल Y को ड्राइव करने पर गिरा स्टीयरिंग, जांच के घेरे में कंपनी

अमेरिका के नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया है कि उसे स्टीयरिंग निकलने की दो घटनाओं की जानकारी है

Tesla के मॉडल Y को ड्राइव करने पर गिरा स्टीयरिंग, जांच के घेरे में कंपनी

कंपनी के लिए मॉडल Y एक महत्वपूर्ण प्रोडक्ट है

ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह शुरू हुई जांच में 1,20,89 व्हीकल्स के शामिल हो सकते हैं
  • कंपनी ने पिछले महीने 3,62,758 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स रिकॉल किए थे
  • टेस्ला ने पिछले वर्ष चौथी तिमाही में रिकॉर्ड प्रोडक्शन और डिलीवरी की थी
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर्स में शामिल Tesla के मॉडल Y के स्टीरियिंग के निकलने की शिकायतें मिल रही हैं। अमेरिका के नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने बताया है कि उसे ऐसी दो घटनाओं की जानकारी है जिनमें इस SUV को चलाने के दौरान स्टीयरिंग अपने कॉलम से निकल कर गिर गया था। 

Bloomberg की रिपोर्ट में NHTSA की वेबसाइट के हवाले से बताया गया है कि पिछले सप्ताह शुरू की गई जांच में 1,20,89 व्हीकल्स के शामिल होने का अनुमान है। कस्टमर्स को इन व्हीकल्स की डिलीवरी उस बोल्ट के बिना की गई थी जो स्टीयरिंग को उसकी जगह पर बरकरार रखता है। हालांकि, इन घटनाओं में किसी के घायल होने का पता नहीं चला है। टेस्ला ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले भी NHTSA की ओर से टेस्ला, इसके प्रोडक्ट्स और कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Elon Musk की जांच की जा चुकी है। NHTSA के टेस्ला की ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेक्नोलॉजी से क्रैश का जोखिम बढ़ने की आशंका जताने के बाद कंपनी ने पिछले महीने 3,62,758 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स रिकॉल किए थे।

अमेरिका में न्यू जर्सी के एक टेस्ला मालिक ने ट्विटर पर कुछ फोटो पोस्ट किए थे जिनमें मॉडल Y का स्टीयरिंग निकला हुआ दिख रहा था। इस कस्टमर ने बताया था कि टेस्ला ने व्हीकल को बदलने की सहमति दी है और इस समस्या को लेकर NHTSA ने उनसे संपर्क किया था। कंपनी के लिए मॉडल Y एक महत्वपूर्ण प्रोडक्ट है। कंपनी ने अमेरिका के ऑस्टिन और जर्मनी में बर्लिन के निकट अपने दो प्लांट्स में हाल ही में इस व्हीकल की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। पिछले वर्ष टेस्ला ने मॉडल Y और मॉडल 3 की संयुक्त तौर पर 12 लाख से अधिक यूनिट्स की डिलीवरी की थी। 

कंपनी ने पिछले वर्ष चौथी तिमाही में रिकॉर्ड प्रोडक्शन और डिलीवरी की थी। हालांकि, कंपनी के आंकड़े एनालिस्ट्स के अनुमान से कम रहे हैं। इसके पीछे लॉजिस्टिक्स की समस्याएं, डिमांड घटना, इंटरेस्ट रेट अधिक होना और स्लोडाउन जैसे कारण हैं। टेस्ला ने पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में 4,05,278 व्हीकल्स की डिलीवरी की थी। इससे पिछले वर्ष की समान तिमाही में टेस्ला ने 3,08,600 व्हीकल्स की डिलीवरी की थी। टेस्ला का चौथी तिमाही में प्रोडक्शन 4,39,701 व्हीकल्स का था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »