Tesla ने बनाया EV की सेल्स का रिकॉर्ड, कंपनी को मिला प्राइस घटाने का फायदा

कंपनी ने अप्रैल से जून के बीच दुनिया भर में 4,66,140 व्हीकल्स की बिक्री की। पिछले वर्ष की समान अवधि में टेस्ला ने 2,54,695 यूनिट्स बेची थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जुलाई 2023 12:38 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में कई बार व्हीकल्स के प्राइसेज घटाए हैं
  • इस वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की सेल्स लगभग नौ लाख यूनिट्स की है
  • टेस्ला के लिए मॉडल Y क्रॉसओवर सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है

इस वर्ष कंपनी फुल सेल्फ-ड्राइव टेक्नोलॉजी लॉन्च कर सकती है

बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर्स में शामिल Tesla की दूसरी तिमाही में व्हीकल्स की डिलीवरी 83 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में कई बार व्हीकल्स के प्राइसेज घटाए हैं। इसके साथ ही मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी भी बढ़ाई गई है। कंपनी ने अप्रैल से जून के बीच दुनिया भर में 4,66,140 व्हीकल्स की बिक्री की। पिछले वर्ष की समान अवधि में टेस्ला ने 2,54,695 यूनिट्स बेची थी। 

कंपनी की दूसरी तिमाही में कुल डिलीवरी में लगभग 96 प्रतिशत हिस्सेदारी मॉडल Y क्रॉसओवर और एंट्री-लेवल सेडान मॉडल 3 की थी। कंपनी ने अप्रैल से जून के बीच 4,79,700 व्हीकल्स का प्रोडक्शन किया। इस वर्ष की पहली छमाही में इसकी की सेल्स लगभग नौ लाख व्हीकल्स की है। टेस्ला ने पहली तिमाही में 4,22,875 यूनिट्स बेची थी। अमेरिका में कंपनी ने दूसरी तिमाही में कम से कम चार बार व्हीकल्स के प्राइसेज घटाए हैं। टेस्ला ने अपने बड़े मार्केट्स में शामिल चीन में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर भारी डिस्काउंट दिया था। इससे चीन में इस मार्केट में प्राइस घटाने को लेकर कॉम्पिटिशन शुरू हो सकता है। 

पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका दौरे के दौरान टेस्ला के चीफ Elon Musk के साथ मुलाकात की थी और उन्हें भारत में इनवेस्टमेंट के लिए प्रोत्साहित किया था। इससे पहले टेस्ला के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने देश में फैक्टरी लगाने को लेकर केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात के बाद मस्क ने कहा था कि भारत के भविष्य को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं। उनका कहना था कि दुनिया में किसी अन्य बड़े देश की तुलना में भारत में अधिक संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया था, "मैं अगले वर्ष भारत की यात्रा करने की योजना बना रहा हूं।" इस वर्ष कंपनी फुल सेल्फ-ड्राइव टेक्नोलॉजी लॉन्च कर सकती है। इससे टेस्ला का प्रॉफिट बढ़ने की संभावना है। कंपनी फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) सॉफ्टवेयर को एक विकल्प के तौर पर लगभग 15,000 डॉलर में बेचती है। 

हाल ही में स्टेट मिनिस्टर फॉर टेक्नोलॉजी Rajeev Chandrasekhar ने Reuters को दिए इंटरव्यू में बताया था, "भारत में प्रोडक्शन और इनोवेशन का बेस बनाने को लेकर टेस्ला गंभीर है। हमने उन्हें संकेत दिया है कि भारत में टेस्ला की महत्वाकाक्षांओं और इनवेस्टमेंट के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए सरकार मदद करेगी।" 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.