टेस्ला ने की सॉफ्टवेयर और सर्विस डिविजंस में छंटनी

बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सेल्स में कमी होना और चीन की BYD जैसी EV कंपनियों से कड़ी टक्कर मिलना शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मई 2024 18:49 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने कंपनी के कुछ सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को बाहर किया गया था
  • टेस्ला ने सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी करने का फैसला किया है
  • इसे चीन की BYD जैसी EV कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है

बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है

अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla ने अपनी वर्कफोर्स को घटाने का फैसला किया है। कंपनी ने सॉफ्टवेयर, सर्विस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट्स से वर्कर्स को बाहर किया है। यह टेस्ला की स्ट्रैटेजी में एक बड़े बदलाव का संकेत है। इससे पहले टेस्ला ने बताया था कि उसकी योजना 6,700 से अधिक वर्कर्स की छंटनी करने की है। 

बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सेल्स में कमी होना और चीन की BYD जैसी EV कंपनियों से कड़ी टक्कर मिलना शामिल हैं। टेस्ला के प्रवक्ता ने बताया था कि कंपनी अपनी एफिशिएंसी को बढ़ाने के लिए कामकाज को संतुलित बना रही है। 

पिछले महीने के अंत में मस्क ने कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट से कुछ एग्जिक्यूटिव्स की छंटनी की थी। इससे पहले टेस्ला की वर्कफोर्स में लगभग 10 प्रतिशत की कटौती हुई थी। मस्क ने कहा था कि कंपनी को दोबारा ऑर्गनाइज करने की जरूरत है। मस्क ने टेस्ला के सीनियर मैनेजमेंट में कटौती करने के साथ ही सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी करने का फैसला किया है। इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट घटकर लगभग 1.13 अरब डॉलर का रहा था। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 2.51 अरब डॉलर का था। मस्क की ओर से कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को भेजी गई एक ईमेल में टेस्ला के सुपरचार्जर ग्रुप की सीनियर डायरेक्टर, Rebecca Tinucci और न्यू प्रोडक्ट के हेड, Daniel Ho के टेस्ला को छोड़ने की जानकारी दी थी। 

मस्क ने कहा था, "हमारा मानना है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट में दबदबा होगा।" हाल ही में कंपनी ने अमेरिका में अपने कुछ मॉडल्स के प्राइसेज को 2,000 डॉलर तक घटाया था। पहली तिमाही में टेस्ला की डिलीवरी में लगभग 8.5 प्रतिशत की कमी हुई है। हाल ही में मस्क ने भारत का अपना विजिट टाल दिया था। इस विजिट में उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी मीटिंग होनी थी। देश में बिजनेस शुरू करने की घोषणा के लिए मस्क का 21 अप्रैल को आने का कार्यक्रम था। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था, "टेस्ला में काम का अधिक बोझ होने के कारण भारत का विजिट टालना पड़ रहा है लेकिन मैं मौजूदा वर्ष में इस विजिट का इंतजार कर रहा हूं।" मस्क ने अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनी Starlink के लिए भी देश में बिजनेस शुरू करने की अनुमति मांगी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.