Tesla ने भारत में लॉन्च किया मॉडल Y का प्रीमियम RWD वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज

टेस्ला के मॉडल Y के प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट में पैनोरैमिक सनरूफ, फ्रंट सीट्स के लिए वेंटीलेशन और रियर सीट्स के लिए पावर रिक्लाइनिंग एंड फोल्डिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 मई 2026 22:30 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला के मॉडल Y के प्रीमियम RWD वेरिएंट की रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV के नए वेरिएंट का प्राइस 50.89 लाख रुपये का है
  • यह सिर्फ 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है

इस इलेक्ट्रिक SUV की WLTP रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla ने भारत में अपने मॉडल Y का प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वेरिएंट लॉन्च किया है। यह Model Y के लॉन्ग रेंज प्रीमियम RWD की जगह लेगा। इस इलेक्ट्रिक SUV के नए वेरिएंट का प्राइस 50.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

इसके साथ देश में टेस्ला के पास मॉडल Y के दो वेरिएंट्स - Premium RWD और L Premium AWD हैं। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने नए वेरिएंट की बैटरी कैपेसिटी की जानकारी नहीं दी है। इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट में 64 kWh का बैटरी पैक और रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इस वेरिएंट की WLTP रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह सिर्फ 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी अधिकतम स्पीड लगभग 201 kmph की है। टेस्ला ने बताया है कि मॉडल Y के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट को एक सुपरचार्जर से कनेक्ट करने पर 175 kW तक के DC फास्ट चार्जिंग रेट पर सिर्फ 15 मिनटों में 238 किलोमीटर तक की रेंज के लिए चार्ज किया जा सकता है। 

कंपनी ने बताया है कि नए वेरिएंट की अधिकतम स्टोरेज कैपेसिटी 2,138 लीटर की है। इसमें नई 16 इंच मेन टचस्क्रीन के साथ रियर सीट के पैसेंजर्स के लिए 8 इंच का टच स्क्रीन दी गई है। मॉडल Y के प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट में पैनोरैमिक सनरूफ, फ्रंट सीट्स के लिए वेंटीलेशन और रियर सीट्स के लिए पावर रिक्लाइनिंग एंड फोल्डिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

देश में हाल ही में टेस्ला ने  मॉडल Y L को लॉन्च किया था। कंपनी के Model Y L का प्राइस 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसमें बड़ा व्हीलबेस दिया गया है। पिछले वर्ष कंपनी ने Model Y L को चीन में पेश किया था। यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है। इस इलेक्ट्रिक SUV में छह सीट दी गई हैं। यह उन कस्टमर्स के लिए बेहतर है जिन्हें अधिक केबिन स्पेस की जरूरत होती है। टेस्ला के मॉडल Y L की मैन्युफैक्चरिंग चीन के शंघाई में कंपनी की गीगाफैक्टरी में की जा रही है। कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की WLTP रेंज लगभग 681 किलोमीटर की है। यह लगभग पांच सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.