Tesla के चीफ Elon Musk बने 600 अरब डॉलर की नेटवर्थ वाले पहले शख्स

पिछले महीने टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने मस्क के लिए एक लाख करोड़ डॉलर के सैलरी पैकेज को अप्रूवल दिया था। यह कॉरपोरेट सेक्टर में सबसे अधिक सैलरी पैकेज है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2025 15:29 IST
ख़ास बातें
  • अक्टूबर में 500 अरब डॉलर की नेटवर्थ को पार करने वाले वह पहले व्यक्ति बने
  • इस वर्ष टेस्ला से शेयर में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी से भी उनकी वेल्थ बढ़ी है
  • टेस्ला में मस्क के एक लाख करोड़ डॉलर के पैकेज को अप्रूवल भी मिला था

पिछले महीने टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने मस्क के लिए एक लाख करोड़ डॉलर के सैलरी पैकेज को अप्रूवल दिया था

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla और SpaceX के चीफ, Elon Musk ने 600 अरब डॉलर की नेटवर्थ हासिल करने वाले दुनिया के पहले शख्स बनने की उपलब्धि हासिल की है। मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX के 800 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर लिस्ट होने की संभावना से उनकी नेटवर्थ में जोरदार तेजी आई है। 

अक्टूबर में 500 अरब डॉलर की नेटवर्थ को पार करने वाले वह पहले व्यक्ति बने थे। SpaceX में मस्क की लगभग 42 प्रतिशत हिस्सेदारी है। Forbes के अनुसार, SpaceX के वैल्यूएशन से मस्क की वेल्थ लगभग 168 अरब डॉलर बढ़कर लगभग 677 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगी। Tesla में मस्क की लगभग 12 प्रतिशत हिस्सेदारी है। Reuters की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्ष टेस्ला से शेयर में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी से भी उनकी वेल्थ बढ़ी है। पिछली कुछ तिमाहियों से टेस्ला की सेल्स कमजोर बनी हुई है। इसके बावजूद मस्क की रोबोटैक्सी की टेस्टिंग करने की जानकारी देने से कंपनी के शेयर में सोमवार को लगभग चार प्रतिशत की तेजी आई थी। चीन की BYD जैसी EV कंपनियों से टेस्ला को कड़ी टक्कर मिल रही है। भारत में हाल ही में टेस्ला ने अपना बिजनेस शुरू किया था। हालांकि, देश में कंपनी की सेल्स कमजोर रही है। कंपनी को मॉडल Y के लिए 600 से ज्यादा ऑर्डर मिले हैं। यह कंपनी के अनुमान है काफी कम है। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े मस्क के स्टार्टअप xAI ने लगभग 230 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर नई इक्विटी से 15 अरब डॉलर जुटाने की योजना बनाई है। इस बारे में मस्क, टेस्ला, SpaceX और xAI ने टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया है। पिछले महीने टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने मस्क के लिए एक लाख करोड़ डॉलर के सैलरी पैकेज को अप्रूवल दिया था। 

यह कॉरपोरेट सेक्टर में सबसे अधिक सैलरी पैकेज है। मस्क के पक्ष में कंपनी के बोर्ड और प्रमुख रिटेल इनवेस्टर्स ने कैम्पेन भी चलाया था। हालांकि, इसके लिए मस्क को कंपनी से जुड़े कुछ टारगेट भी पूरे करने होंगे। इनमें कंपनी की मार्केट वैल्यू में बढ़ोतरी करना और इसके बिजनेस को मजबूत करना शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें Optimus रोबोटिक्स पर भी फोकस करना होगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.