Tata Motors ने किया Harrier EV के प्राइसेज का खुलासा, 2 जुलाई से शुरू होगी बुकिंग्स

कंपनी ने बताया था कि Harrier EV केवल 6.3 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इससे यह इस सेगमेंट में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने वाला EV होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जून 2025 23:08 IST
ख़ास बातें
  • ये प्राइसेज इस इलेक्ट्रिक SUV के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट्स के लिए हैं
  • Harrier EV में 14.5 इंच Samsung Neo QLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है
  • इसमें Dolby Atmos के साथ JBL Black 10-स्पीकर सिस्टम है

इस इलेक्ट्रिक SUV में 14.5 इंच Samsung Neo QLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने अपनी Harrier EV के शुरुआती प्राइसेज की घोषणा का है। ये प्राइसेज इस इलेक्ट्रिक SUV के रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वेरिएंट्स के लिए हैं। Harrier इलेक्ट्रिक के क्वाड व्हील ड्राइव (QWD) डुअल-मोटर वाले वेरिएंट के प्राइसेज की जानकारी 27 जून को दी जाएगी। इसके पांच RWD वेरिएंट्स के प्राइसेज 21.49 लाख रुपये से 27.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। 

इस महीने की शुरुआत में कंपनी की लोकप्रिय SUV Harrier का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया गया था। Tata Passenger Electric Mobility के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, Vivek Srivatsa ने कहा, " Harrier.ev के साथ हमारा टारगेट एक SUV की वास्तविक क्षमता को सामने लाने का है। यह सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस देंगी और इसमें ऑफ-रोड क्षमता के साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी और लग्जरी जैसा कम्फर्ट होगा।" EV के सेगमेंट में टाटा मोटर्स की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
Advertisement

कंपनी ने बताया था कि Harrier EV केवल 6.3 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इससे यह इस सेगमेंट में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने वाला EV होगी। इसमें डुअल मोटर (क्वाड व्हील ड्राइव) सिस्टम दिया गया है जो सभी चार व्हील्स को पावर देता है। यह Drift और Boost मोड्स के साथ है। Harrier.ev में  Sand, Rock Crawl और एक कस्टमाइज किए जा सकने वाली सेटिंग के साथ छह टेरेन मोड्स दिए गए हैं। इसमें 75 kWh का बैटरी पैक है। इसे क्विक चार्जर से केवल 15 मिनटों में 250 किलोमीटर की रेंज के लिए चार्ज किया जा सकता है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में 14.5 इंच Samsung Neo QLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। इसमें Dolby Atmos के साथ JBL Black 10-स्पीकर सिस्टम है। Harrier EV के सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 540 डिग्री कैमरा व्यू, 128 GBबिल्ट-इन डैशकैम है। इसके अलावा सात एयरबैग्स और EBD के साथ ABS भी मिलेगा। इसमें ऑटो पार्क असिस्ट और समन मोड जैसे फीचर्स से आसानी से पार्किंग की जा सकेगी। यह स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और NFC कार्ड के जरिए एक्सेस की जा सकने वाली एक डिजिटल की को भी सपोर्ट करती है। Harrier EV में एक अलग फीचर Transparent Mode का है। यह ड्राइविंग करते हुए SUV के नीचे के रास्ते की स्थिति को सेंट्रल स्क्रीन पर दिखाता है। यह ऑफ-रोड में रुकावटों से निपटने के लिए कारगर होगा। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.