Tata Motors ने बनाया रिकॉर्ड, बेचे 2.5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 

हाल ही में टाटा मोटर्स की EV की सेल्स में Harrier.ev की सबसे अधिक हिस्सेदारी हो गई है। पिछले महीने हैरियर इलेक्ट्रिक की 2,458 यूनिट्स बिकी हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2025 22:42 IST
ख़ास बातें
  • EV के सेगमेंट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
  • हाल ही में कंपनी ने हैरियर इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया था
  • टाटा मोटर्स के EV पोर्टफोलियो में Punch.ev और Tiago.ev भी शामिल हैं

हाल ही में कंपनी की EV की सेल्स में Harrier.ev की सबसे अधिक हिस्सेदारी हो गई है

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। इस सेगमेंट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी ने बताया है कि उसकी EV की कुल सेल्स 2.5 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। इसके साथ ही उसकी Nexon.ev ने एक लाख यूनिट्स की सेल्स को पार कर लिया है। देश में यह सबसे अधिक बिक्री वाली EV बन गई है। 

Tata Motors Passenger Vehicles के मैनेजिंग डायरेक्टर, Shailesh Chandra ने बताया, "इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की 2.5 लाख की सेल्स को पार करना यह दिखाता है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तेजी से बढ़ रही है। हमारे कस्टमर्स का EVs पर उनकी एकमात्र कार कार के तौर पर भरोसा बढ़ा है। यह प्रगति केंद्र सरकार की दूरगामी नीतियों, हमारे सप्लायर्स, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स के सपोर्ट और हमारे EV कस्टमर्स के भरोसे और उत्साह का परिणाम है।" दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में इमिशन से जुड़े नॉर्म्स को सख्त किया जा रहा है। 

हाल ही में टाटा मोटर्स की EV की सेल्स में Harrier.ev की सबसे अधिक हिस्सेदारी हो गई है। पिछले महीने हैरियर इलेक्ट्रिक की 2,458 यूनिट्स बिकी हैं। इस वर्ष की शुरुआत में इस इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया गया था। कंपनी की महाराष्ट्र में पुणे के निकट पिंपरी की फैक्टरी में हैरियर इलेक्ट्रिक की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज 21.49 लाख रुपये से 30.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। Harrier.ev की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 620 किलोमीटर से अधिक की है। इस मार्केट में नवंबर में कंपनी ने 42 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। हैरियर इलेक्ट्रिक ने Nexon.ev को पीछे छोड़ा है। Nexon.ev की लगभग 2,230 यूनिट्स की बिक्री हुई है। टाटा मोटर्स के EV पोर्टफोलियो में Punch.ev और Tiago.ev भी शामिल हैं। 

हैरियर के इलेक्ट्रिक वर्जन का मुकाबला Hyundai की Creta EV और हाल ही में लॉन्च की गई Vinfast की VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs से है। अगले पांच वर्षों में टाटा मोटर्स ने EV के सेगमेंट में लगभग 35,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की योजना बुनाई है। कंपनी का टारगेट इस मार्केट में अपनी स्थिति को मजबूत करने का है। इस मार्केट में कंपनी को MG Motors से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.