टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कारों के प्राइस 1 लाख रुपये से ज्यादा घटाए

कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली Nexon EV का प्राइस घटकर लगभग 14.5 लाख रुपये हो गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 फरवरी 2024 19:42 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के EV के प्राइसेज में 1.20 लाख रुपये तक की कमी हुई है
  • देश में कारों की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है
  • पिछले कुछ महीनों में इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स घटी है

जनवरी में कंपनी की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ी है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के प्राइस घटाए गए हैं। कंपनी की EV यूनिट Tata Passenger Electric Mobility ने बताया कि EV के प्राइसेज में 1.20 लाख रुपये तक की कमी हुई है। देश में कारों की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है। 

Reuters की रिपोर्ट में Tata Passenger Electric Mobility के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, Vivek Srivatsa के हवाले से बताया गया है, "बैटरी सेल के प्राइसेज में कमी होने के कारण हमने इसका फायदा सीधे कस्टमर्स को देने का फैसला किया है।" कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली Nexon EV का प्राइस लगभग 1.4 प्रतिशत घटकर लगभग 14.5 लाख रुपये हो गया है। इसकी स्मॉल कार Tiago का प्राइस 70,000 रुपये तक कम हुआ है। इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू होगा। हाल ही में लॉन्च की गई Punch EV का प्राइस लगभग 12 लाख रुपये का है।  

पिछले कुछ महीनों में इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स घटी है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla ने अपने व्हीकल्स के प्राइस घटाकर सेल्स बढ़ाने की कोशिश की है। टेस्ला को चीन की BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। टाटा मोटर्स की जनवरी में सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने पिछले महीने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सहित 54,033 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले वर्ष की समान अवधि में इसकी बिक्री 48,289 यूनिट्स की थी। 

इसके साथ ही कंपनी का पैसेंजर व्हीकल्स का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है। जनवरी में कंपनी ने 400 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले लगभग 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले कुछ महीनों में टाटा मोटर्स ने Harrier, Nexon और Safari के अपडेटेड वर्जन लॉन्च किए हैं। इससे कंपनी की ग्रोथ में बड़ा योगदान है। EV के सेगमेंट में कंपनी की ग्रोथ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 69 प्रतिशत रही है। हाल ही में इसने Punch का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था। इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में लगभग 85 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इसका पहला स्थान है। टाटा मोटर्स ने केंद्र सरकार से हाइब्रिड कारों पर टैक्स में छूट नहीं देने का निवेदन किया था। हाइब्रिड कारों के सेगमेंट की प्रमुख कंपनी Toyota ने हाइब्रिड व्हीकल्स पर टैक्स में घटाने की मांग की थी।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12000 महंगा होने वाला है iPhone 17, Pro Max की भी बढ़ेगी कीमत! खाली हो रहे स्टॉक?
  2. Xiaomi का 20000mAh पावर बैंक भारत में लॉन्च, इसमें है 67W चार्जिंग और इनबिल्ट USB केबल
  3. Oppo Find X10 सीरीज का बदलेगा डिजाइन! X10 Pro Max को लेकर बड़ा अपडेट
  4. iQOO Neo 11S कब होगा लॉन्च, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  5. Android डिवाइस पर सुरक्षित तरीके से VPN कैसे करें इस्तेमाल, डाटा चोरी का नहीं रहेगा खतरा
  6. WhatsApp का iPad यूजर्स को तोहफा! अब खत्म हो गई अकाउंट लॉगिन से जुड़ी बड़ी परेशानी, नए फीचर्स का कमाल
  7. Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
  8. Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  10. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.