टाटा मोटर्स की Harrier EV में हो सकती है 75 kWh की बैटरी, लगभग 500 किलोमीटर की रेंज

इस महीने आयोजित होने वाले Bharat Mobility Global Expo में Harrier EV को पेश किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जनवरी 2025 21:19 IST
ख़ास बातें
  • Harrier EV का डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वर्जन के लगभग समान होगा
  • इसमें स्लीक LED DRLs के साथ क्लोज्ड ऑफ ग्रिल दी जा सकती है
  • EV के मार्केट में टाटा मोटर्स की बड़ी हिस्सेदारी है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors की Harrier EV को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) के मार्केट में टाटा मोटर्स की बड़ी हिस्सेदारी है। Harrier EV का डिजाइन इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वर्जन के लगभग समान होगा।  

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Harrier EV में 75 kWh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें डुअल-मोटर होगी जिससे ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम को पावर मिलेगी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि Harrier EV की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। इसमें स्लीक LED DRLs के साथ क्लोज्ड ऑफ ग्रिल दी जा सकती है। इसमें हेडलैम्प को Harrier के ICE वर्जन के समान रखा जाएगा। हालांकि, इसका बंपर कुछ अलग हो सकता है। इसका रियर डिजाइन भी इस SUV के ICE वर्जन के समान होगा। इसमें पूरे व्हीकल की चौड़ाई में एक लाइटिंग स्ट्रिप दी जा सकती है। 
Advertisement

Harrier EV में 19 इंच एलॉय व्हील्स होंगे। टाटा मोटर्स के कुछ अन्य मॉडल्स में भी इस तरह के व्हील्स दिए गए हैं। इस महीने आयोजित होने वाले Bharat Mobility Global Expo में Harrier EV को पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च की पुष्टि नही की है। इसका मुकाबला Hyundai की आगामी क्रेटा इलेक्ट्रिक और Mahindra & Mahindra की XEV 9e से होगा। 

देश में पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Hyundai की Creta Electric को Bharat Mobility Global Expo में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। ह्युंडई ने बताया है कि क्रेटा इलेक्ट्रिक में पैसेंजर्स की सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमे एडवांस्ड हाई स्ट्रेन्थ स्टील (AHSS) और हाई स्ट्रेन्थ स्टील (HSS) इस्तेमाल हुआ है। इस वजह से क्रेटा इलेक्ट्रिक का फ्रेम काफी मजबूत है और यह ड्राइविंग का सुरक्षित एक्सपीरिएंस देगा। इसमें छह एयरबैग, ISOFIX, डिस्क ब्रेक्स, सराउंड व्यू मॉनिटर, रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे कई सेफ्टी फीचर्स हैं। इसके साथ ही क्रेटा इलेक्ट्रिक में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) लेवल 2 भी मिलेगा। इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए बुकिंग ह्युंडई की डीलरशिप्स पर 25,000 रुपये में कराई जा सकती है। क्रेटा इलेक्ट्रिक का प्राइस लगभग 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.