Tata Motors का इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोडक्शन हुआ 50,000 यूनिट्स के पार

EV को खरीदना आसान बनाने के लिए टाटा मोटर्स ने 80 नए शहरों में आउटलेट खोले हैं। कंपनी का नेटवर्क बढ़कर 165 से अधिक शहरों तक पहुंच गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 नवंबर 2022 19:46 IST
ख़ास बातें
  • टाटा मोटर्स की योजना अगले पांच वर्षों में 10 EV लॉन्च करने की है
  • कंपनी का डीलरशिप नेटवर्क बढ़कर 165 से अधिक शहरों तक पहुंच गया है
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए केंद्र और राज्य सरकारें इंसेंटिव दे रही हैं

कंपनी ने मौजूदा EV कस्टमर्स के लिए सॉफ्टवेयर अपग्रेड की भी पेशकश की है

देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सेगमेंट के जरिए ग्रोथ बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी ने 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की है। टाटा मोटर्स की योजना अगले पांच वर्षों में 10 EV लॉन्च करने की है। 

कंपनी का मानना है कि देश के लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में दिलचस्पी ले रहे हैं। ये व्हीकल्स फ्यूल के बढ़ते प्राइस और पॉल्यूशन जैसी समस्याओं के समाधान की पेशकश करते हैं। टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, Shailesh Chandra ने कहा, "इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के खरीदार बढ़ रहे हैं।" कंपनी ने कस्टमर्स की EV से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए मल्टी मोड रेगेन और मल्टी ड्राइव मोड जैसे फीचर्स पेश किए हैं। इसने अधिक रेंज के लिए कस्टमर्स को EV ड्राइव करने के बेहतर तरीके के बारे में जानकारी देना भी शुरू किया है। कंपनी ने मौजूदा EV कस्टमर्स के एक्सपीरिएंस में सुधार के लिए सॉफ्टवेयर अपग्रेड की भी पेशकश की है। 

EV को खरीदना आसान बनाने के लिए टाटा मोटर्स ने 80 नए शहरों में आउटलेट खोले हैं। कंपनी का नेटवर्क बढ़कर 165 से अधिक शहरों तक पहुंच गया है। कंपनी ने प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने के कारण अपने पैसेंजर व्हीकल्स के प्राइसेज में लगभग एक प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। Tata Motors ने हाल ही में देश की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार Tiago EV लॉन्च की थी।

इस नई इलेक्ट्रिक कार का प्राइस लगभग 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Tiago EV में दो लिथियम आयन बैटरी पैक और दो चार्जिंग ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 19.2kWh की बैटरी दी गई है जो कि 250km MIDC रेंज का दावा करती है। इसमें 24kWh की बैटरी दी गई है जो कि 315km MIDC रेंज देती है। इसमें 4 लेवल के साथ मल्टी मोड रीजन मिलते हैं। टाटा की पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक ब्रांड के लाइन-अप में Tigor EV से नीचे है। यह ईवी 4 ट्रिम्स XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux में उपलब्ध होगी। कंपनी को इस कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कार की तेजी से बिक्री होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग स्टेशंस सहित इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ने से इन व्हीकल्स को खरीदने वालों को लंबी यात्रा करने में भी आसानी होगी। केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए इंसेंटिव भी दिए जा रहे हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  2. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  3. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  5. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  6. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  7. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  2. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  3. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
  4. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. रोबोट पुलिसवाले की गई नौकरी, डिपार्टमेंट ने 1 साल से पहले ही दिखा दिया बाहर का रास्ता
  6. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7i, FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. JBL Live 780NC और 680NC हेडफोन स्पैटियल ऑडियो के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.