• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 45 Kmph टॉप स्पीड वाली LMX 56 इलेक्ट्रिक बाइक चट्टानों में चढ़ जाएगी, इस कीमत में हुई लॉन्च

45 Kmph टॉप स्पीड वाली LMX 56 इलेक्ट्रिक बाइक चट्टानों में चढ़ जाएगी, इस कीमत में हुई लॉन्च

LMX 56 को यूरोप में 7,800 यूरो (लगभग 6.67 लाख रुपये) से 8,262 यूरो (लगभग 7 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है।

45 Kmph टॉप स्पीड वाली LMX 56 इलेक्ट्रिक बाइक चट्टानों में चढ़ जाएगी, इस कीमत में हुई लॉन्च

LMX 56 को यूरोप में 7,800 यूरो (लगभग 6.67 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • LMX Bike ने Spark Racing के साथ मिलकर तैयार की है ई-बाइक
  • LMX 56 की खासियत इसका पावरफुल पावरट्रेन है
  • यूरोप में मौजूद ज्यादातर ई-बाइक से 10 गुना पावरफुल होने का किया है दावा
विज्ञापन
LMX 56 इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक को पेश किया गया है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 2.5kW पीक आउटपुट के साथ यूरोप में अधिकांश ई-बाइक से 10 गुना आउटपुट देने की क्षमता रखती है। इस ई-बाइक में तेल में डूबे एक पेचदार गियर रिड्यूसर का इस्तेमाल किया गया है, जो मोटर की मेंटेनेंस की चिंता को लगभग खत्म कर देता है। LMX 56 को पैडल-असिस्ट या थ्रॉटल के जरिए 45km/h की टॉप स्पीड देने में सक्षम है। 

LMX 56 को यूरोप में 7,800 यूरो (लगभग 6.67 लाख रुपये) से 8,262 यूरो (लगभग 7 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है। दिसंबर के अंत से पहले डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है और कंपनी ने इसका प्री-ऑर्डर शुरू कर दिया है। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च किए जाने के लिए कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
 

LMX Bikes की 56 ई-बाइक को Spark Racing के साथ साझेदारी के तहत डेवलप किया गया है। स्पार्क रेसिंग फॉर्मुला ई रेसिंग में एक दिग्गज है, जिसने इस ई-बाइक के साथ ऑल-इलेक्ट्रिक रेसिंग सीरीज में एंट्री ली है। एलएमएक्स 56 में एक हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटर फिट की गई है।

कंपनी ने दावा किया है कि LMX 56-बाइक 2.5kW पीक आउटपुट के साथ यूरोप में अधिकांश ई-बाइक के आउटपुट का 10 गुना देने में सक्षम है। यह ई-बाइक सिस्टम ओवरहीटिंग के बिना मोटर को हाई स्पीड पर चला सकती है। LMX 56 की पैडल-असिस्ट या थ्रॉटल के जरिए टॉप स्पीड 45km/h है। LMX 56 का थ्रोटल बाइक के हैंडलबार पर फिट किया गया है। इसमें 12V, 20Ah बैटरी पैक मिलता है, जिसकी क्षमता 1kWh है। एलएमएक्स ने अभी तक नई इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक की रेंज की नहीं दी है।
br />
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric bike, electric cycle, E Bike
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »