EV बैटरी में बड़ी ताकत बनने की तैयारी में Samsung और GM, 3 अरब डॉलर का करेंगी इनवेस्टमेंट

GM और Samsung ने बताया कि इस प्लांट की वार्षिक प्रोडक्शन कैपेसिटी 30 गीगावॉट आवर्स की होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023 21:21 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स लगभग 35 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है
  • GM के पास अमेरिका में पहले ही LG Energy Solution के साथ ज्वाइंट वेंचर है
  • पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है

ये कंपनियां अमेरिका में बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएंगी

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल General Motors और दक्षिण कोरिया की Samsung SDI ने अमेरिका में तीन अरब डॉलर से अधिक के इनवेस्टमेंट के साथ ज्वाइंट वेंचर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना बनाई है। यह प्लांट 2026 में शुरू होने की संभावना है। 

अमेरिका के दौरे पर गए दक्षिण कोरिया के प्रेसिडेंट Yoon Suk Yeol की अमेरिकी प्रेसिडेंट Joe Biden के साथ मीटिंग हुई है। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरे पर Yeol के साथ दक्षिण कोरिया की बड़ी कंपनियों से 100 से अधिक एग्जिक्यूटिव्स भी गए हैं। इनमें Samsung Electronics और Hyundai Motor Group के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स शामिल हैं। GM और Samsung ने बताया कि इस प्लांट की वार्षिक प्रोडक्शन कैपेसिटी 30 गीगावॉट आवर्स (GWh) की होगी। हालांकि, इस प्लांट की लोकेशन को तय नहीं किया गया है। इसमें हाई निकेल प्रिसमैटिक और सिलेंडरिकल बैटरी सेल्स बनाए जाएंगे। 
Advertisement

टॉप EV कंपनियों में शामिल Tesla का मुकाबला करने के लिए GM ने अपनी बैटरी सप्लाई चेन को डायवर्सिफाइ करने और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए कंपोनेंट्स की सप्लाई को पक्का करने के लिए योजना बनाई है। GM के पास अमेरिका में पहले ही LG Energy Solution के साथ ज्वाइंट वेंचर है। पिछले वर्ष अमेरिका के एनर्जी डिपार्टमेंट ने इस ज्वाइंट वेंचर को लगभग 2.5 अरब डॉलर के लोन की मंजूरी दी थी। 

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) का अनुमान है कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों का मुकाबला करने के लिए स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के प्राइसेज घट सकते हैं। IEA के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Fatih Birol ने बताया कि EV की सेल्स बढ़ने के पीछे अमेरिका के इन्फ्लेशन रिडक्शन एक्ट का बड़ा योगदान हो सकता है। इस एक्ट में एनवायरमेंट फ्रेंडली इंडस्ट्री का समर्थन किया गया है और EV खरीदने वाले कस्टमर्स को सब्सिडी देने का प्रावधान है। EV की सेल्स में चीन पहले स्थान पर है। दुनिया भर में सड़कों पर मौजूद EV में से लगभग आधे चीन में हैं। इनमें बैटरी वाली इलेक्ट्रिक कारें और प्लग-इन हाइब्रिड व्हीकल्स शामिल हैं। पिछले वर्ष EV के ग्लोबल मार्केट में चीन की हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत की थी। चीन में स्मॉल EV मॉडल्स के प्राइसेज में भी कमी आई है।इस बारे में IEA की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वर्ष इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स लगभग 35 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.4 करोड़ यूनिट्स पर पहुंचने की संभावना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.