Rimac ने पेश की सबसे तेज इलेक्ट्रिक हायपरकार Nevera R, 412 kmph की टॉप स्पीड

यह केवल 1.81 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इससे पहले कंपनी ने Nevera को लॉन्च किया था

Rimac ने पेश की सबसे तेज इलेक्ट्रिक हायपरकार Nevera R, 412 kmph की टॉप स्पीड

यह केवल 1.81 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है

ख़ास बातें
  • Nevera R के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया गया है
  • इस इलेक्ट्रिक हायपरकार में 108 kWh की दमदार LFP सेल्स वाली बैटरी है
  • इसका प्राइस लगभग 25 लाख डॉलर (लगभग 21 करोड़ रुपये) का है
विज्ञापन
क्रोएशिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Rimac ने अपनी नई इलेक्ट्रिक हायपरकार Nevera R को पेश किया है। इसे सबसे तेज इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बताया जा रहा है। यह केवल 1.81 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इससे पहले कंपनी ने  Nevera को लॉन्च किया था। Nevera R में इसकी तुलना में कुछ सुधार किए गए हैं। हालांकि, इसका डिजाइन लगभग समान है। 

नई Nevera R के चेसिस को बेहतर बनाया गया है। इसका प्राइस लगभग 25 लाख डॉलर (लगभग 21 करोड़ रुपये) का है। कंपनी ने Nevera की केवल 150 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की थी। Rimac ने बताया कि Nevera R के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया गया है। इसकी 40 यूनिट्स बनाई जाएंगी। इस इलेक्ट्रिक हायपरकार में परमानेंट मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो प्रत्येक व्हील को पावर देती हैं। इसका कुल आउटपुट 2,107 hp का है। यह Nevera की तुलना में 193 hp ज्यादा है। इस इलेक्ट्रिक पावर के दम पर Nevera R केवल 1.81 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसे 0-200 kmph की स्पीड पर पहुंचने में 4.38 सेकेंड और 0-300 kmph तक पहुंचने में केवल 8.66 सेकेंड लगते हैं। 

यह 2,000 hp से अधिक की पावर रखने वाली दूसरी ट्रैक कार है। इस लिहाज से सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक कार Koenigsegg Gemera (लगभग 2,300 hp) है। Rimac ने बताया है कि Nevera के कुल पार्ट्स का लगभग 30 प्रतिशत ही नई Nevera R में इस्तेमाल किया गया है। 

इसकी टॉप स्पीड 412 kmph की है। इसकी स्पीड ज्यादा होने के पीछे बेहतर एयरोडायनैमिक्स, अधिक डाउनफोर्स और बेहतर ग्रिप प्रमुख कारण हैं। इसमें बड़ा कार्बन फाइबर रियर विंग दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे एयरडायनैमिक एफिशिएंसी लगभग 10 प्रतिशत और डाउनफोर्स लगभग 15 प्रतिशत बढ़ती है। इसमें कम्फर्टेबल से ट्रैक तक कई ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। Nevera R में 108 kWh की दमदार LFP सेल्स वाली बैटरी है। इसकी बैटरी 500 kW तक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें नई कार्बन-सेरेमिक EVO2 ब्रेक दी गई है। इसके अलावा Michelin के टायर हैं। कंपनी ने अपनी ऑल व्हील टॉर्क टेक्नोलॉजी से इसकी टॉर्क वेक्टरिंग में भी सुधार किया है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री बढ़ी है। इन व्हीकल्स के बड़े मार्केट्स में अमेरिका और चीन शामिल हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  2. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  7. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  9. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  10. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »