OPG Mobility ने Ferrato Defy 22 इलेक्ट्रिक स्कूटर किया पेश, 80KM रेंज, जानें फीचर्स

ओपीजी मोबिलिटी ने भारत मोबिलिटी ग्‍लोबल एक्‍सपो 2025 में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ferrato Defy 22 पेश कर दिया है।

OPG Mobility ने Ferrato Defy 22 इलेक्ट्रिक स्कूटर किया पेश, 80KM रेंज, जानें फीचर्स

Photo Credit: OPG Mobility

Ferrato Defy 22 की रेंज 80 किलोमीटर है।

ख़ास बातें
  • Ferrato Defy 22 इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑटो एक्स्पो में पेश कर दिया है।
  • Ferrato Defy 22 की एक्स शोरूम कीमत 99,999 रुपये है।
  • Ferrato Defy 22 सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है।
विज्ञापन
ओपीजी मोबिलिटी ने भारत मोबिलिटी ग्‍लोबल एक्‍सपो 2025 में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ferrato Defy 22 पेश कर दिया है। स्‍टाइलिश डिजाइन के साथ Defy 22 सात ड्यूल टोन कलर ऑप्‍शन में आता है, जो ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार कलर चुनने की सुविधा प्रदान करता है। इन्‍नोवेटिव फीचर्स और दमदार सिक्योरिटी स्टैंडर्ड पर ध्‍यान देते हुए यह बिल्कुल नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। यहां हम आपको Ferrato Defy 22 के फीचर्स और रेंज से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Ferrato Defy 22 Price


कीमत की बात की जाए तो Ferrato Defy 22 की एक्स शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्कूटर 7 रिफ्रेशिंग कलर्स शैम्‍पेन क्रीम, ब्‍लैक फायर, कॉस्‍टल आइवरी, यूनिटी व्‍हाइट, रिसाइ‍लेंस ब्‍लैक, डव ग्रे और मैट ग्रीन में उपलब्‍ध होगा। Defy 22 के लिए प्री-बुकिंग 17 जनवरी, 2025 से शुरू हो गई है। इसकी प्री-बुकिंग केवल 499 रुपये से शुरू हुई है।  


Ferrato Defy 22 Power & Range


Ferrato Defy 22 सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। वहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। ईवी 72वोल्‍ट 30एएच (2.2kWh) एलएफपी बैटरी के साथ 1200 वॉट पावर वाली मोटर और 2500 वॉट की पीक पावर प्रदान करता है। यह ड्यूल फुट बोर्ड लेवल के साथ राइडर के पोश्‍चर को बेहतर बनाता है। 

फेराटो डेफी 22 बेहतर परफॉर्मेंस, एडवांस सिक्योरिटी और अन्‍य आईओटी फीचर्स भी प्रदान करता है। दमदार स्ट्रक्चर के साथ नया डिजाइन है जो कि अधिक ड्यूराबिलिटी के लिए IP 67 रेटिंग एलएफपी बैटरी और एक वेदरप्रूफ आईपी65-रेटेड चार्जर से लैस है। इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में कॉम्‍बी डिस्‍क ब्रेक सिस्‍टम दिया गया है। म्‍यूजिक फीचर के साथ 7 इंच टच डिस्‍प्‍ले स्‍पीडोमीटर दिया गया है। इसमें स्‍टाइलिश 12 इंच एलॉय व्‍हील हैं जो कि इसके डिजाइन को क्‍लासी और बोल्‍ड बनाते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने M5 Pro, M5 Max चिपसेट के साथ पेश किए नए MacBook Pro मॉडल, जानें फीचर्स
  2. WhatsApp पर आने वाले विज्ञापन से हो गए हैं परेशान तो ऐसे करें बंद
  3. MWC 2026: मोबाइल नहीं, ट्यूबलाइट! दुनिया का सबसे चमकीला डिस्प्ले 15000 निट्स, TCL CSOT ने किया लॉन्च
  4. MacBook Air M5 लॉन्च, 32GB तक रैम, 4TB तक स्टोरेज के साथ दमदार M5 चिप, जानें कीमत
  5. आपका लैपटॉप नहीं हो रहा Wifi से कनेक्ट, ऐसे कर सकते हैं परेशानी को दूर
  6. MWC 2026: Nubia Neo 5 GT लॉन्च हुआ 6210mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ, धांसू गेमिंग फीचर्स
  7. 5 हजार सस्ता खरीदें Motorola का धांसू फोन, 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया MacBook Pro, 16 इंच तक का डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple ने भारत में  M5 चिप के साथ लॉन्च किया नया MacBook Air, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »