Ola S1 Pro Fire Incident: इस वजह से लगी थी Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग

पुणे में Ola S1 Pro में आग लगने का एक वीडियो हाल के दिनों में वायरल हुआ। वीडियो में एक स्कूटर से धुआं उठता दिखाई दे रहा था, जबकि फायर ब्रिगेड के सदस्य घटना पर नियंत्रण रखने के लिए उसपर सॉल्यूशन डालते नजर आ रहे थे।

Ola S1 Pro Fire Incident: इस वजह से लगी थी Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग
ख़ास बातें
  • पुणे में Ola S1 Pro में आग लगने का एक वीडियो हाल के दिनों में वायरल हुआ
  • स्कूटर में जोड़े गए आफ्टरमार्केट पार्ट्स की वजह से लगी थी आग
  • Ola ने ग्राहकों से आधिकारिक एक्सेसरीज व पार्ट्स यूज करने का अनुरोध किया
विज्ञापन
हाल ही में पुणे में एक Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगी थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ, जिसमें दमकल कर्मचारी आग पर काबू करने की मशक्कत करते नजर आ रहे थे। इसके बाद नगर निगम ने कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग की वजह बैटरी पैक में गड़बड़ थी। हालांकि, अब खबर के तूल पकड़ने के बाद Ola ने भी बयान जारी किया है और अपनी जांच के परिणाम सभी के साथ शेयर किए हैं।

पुणे में Ola S1 Pro में आग लगने का एक वीडियो हाल के दिनों में वायरल हुआ। वीडियो में एक स्कूटर से धुआं उठता दिखाई दे रहा था, जबकि फायर ब्रिगेड के सदस्य घटना पर नियंत्रण रखने के लिए उसपर सॉल्यूशन डालते नजर आ रहे थे। इसके बाद, पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) फायर ब्रिगेड ने कहा कि यह वास्तव में बैटरी से संबंधित आग थी जो स्कूटर में लगी थी। नीचे X पर Pune Mirror द्वारा शेयर किया गया वीडियो देखें।
 

घटना के एक दिन बाद, ओला इलेक्ट्रिक ने स्कूटर की जांच करने के बाद एक आधिकारिक बयान जारी किया। कंपनी का कहना है कि स्कूटर में जोड़े गए आफ्टरमार्केट पार्ट्स की वजह से S1 Pro में आग लगी। कंपनी द्वारा की गई जांच के अनुसार, इन आफ्टरमार्केट पार्ट्स में शॉर्ट सर्किट हुआ जिसके बाद आग लगी। बयान में आगे स्पष्ट किया गया कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बरकरार और कार्यात्मक है।

इसके अलावा, कंपनी ने अपने बयान में ग्राहकों से अनुरोध किया कि वे अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल के पार्ट्स आदि को केवल अधिकृत सर्विस सेंटर के जरिए ही फिट कराए और साथ ही एक्सेसरीज भी आधिकारिक ही इस्तेमाल करें। इलेक्ट्रिक स्कूटर में आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज जोड़ने से भी संभवतः बहुत अधिक जोखिम होता है क्योंकि ये एक्सेसरीज पूरे ईवी के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में हस्तक्षेप कर सकती हैं। 
 
हम पहले भी देख चुके हैं कि कई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की वजह आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज या थर्ड-पार्टी रिपेयर सेंटर से रिपेयरिंग ही बताई गई है। इस तरह की घटनाओं में कई बार इंश्योरेंस आदि के क्लेम करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जहां इंश्योरेंस कंपनियां वाहन के साथ अनाधिकृत छेड़छाड़ बताकर क्लेम्स को रिजेक्ट कर देती हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »