Ola Electric Stores

Ola Electric Stores - ख़बरें

  • Ola Electric को बड़ा झटका, महाराष्ट्र में सरकार ने बंद किए कंपनी के 75 स्टोर्स
    ट्रेड सर्टिफिकेट्स को लेकर गड़बड़ी के कारण महाराष्ट्र में कंपनी के स्टोर्स की राज्य सरकार स्क्रूटनी कर रही है। ओला इलेक्ट्रिक के राज्य में 146 स्टोर्स का इंस्पेक्शन किया गया था। इनमें से लगभग 121 स्टोर्स बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के चलाए जा रहे थे। इन स्टोर्स में से 75 को राज्य सरकार की ओर से बंद किया गया है।
  • Simple OneS इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 180 Km की रेंज
    Simple OneS का प्राइस 1,39,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी का दावा है कि इस प्राइस सेगमंट में यह सबसे अधिक रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी रेंज लगभग 181 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। Simple OneS में 3.7 kWh की फिक्स्ड बैटरी और 8.5 kW की मोटर दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 105 km/h की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार राइडिंग मोड - Eco, Ride, Dash और Sonic दिए गए हैं।
  • Ola Electric के स्टोर्स पर रूल्स के उल्लंघन के कारण पड़े छापे
    कंपनी के कई शहरों में स्टोर्स पर रूल्स के उल्लंघन के कारण ट्रांसपोर्ट अथॉरिटीज ने छापे मारे हैं। Ola Electric का शुरुआत में केवल ऑनलाइन सेल्स का मॉडल था। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने स्टोर्स के जरिए सेल्स को बढ़ाया है। Bloomberg News की एक जांच में पाया गया है कि कंपनी के लगभग 3,400 स्टोर्स में से 100 से कुछ अधिक के पास मोटर व्हीकल्स एक्ट के तहत ट्रेड सर्टिफिकेट थे।
  • ओला इलेक्ट्रिक को लगा बड़ा झटका, मार्केट शेयर घटकर 18 प्रतिशत हुआ
    वाहन पोर्टल के 15 जनवरी के डेटा के अनुसार, इस महीने के पहले पखवाड़े में कंपनी ने लगभग 6,655 यूनिट्स की बिक्री की है। यह 18 प्रतिशत मार्केट शेयर के बराबर है। पिछले वर्ष की शुरुआत में ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर 50 प्रतिशत से अधिक का था। इस सेगमेंट में Bajaj Auto और TVS Motor ने ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ा है।
  • ओला इलेक्ट्रिक की बढ़ी मुश्किल, कस्टमर्स की शिकायतों पर CCPA ने दोबारा मांगी जानकारी
    पिछले महीने भी CCPA ने ओला इलेक्ट्रिक को पत्र भेजकर यह जानकारी मांगी थी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग में यह सूचना दी है। हालांकि, इसके साथ ही यह बताया है कि इसका ओला इलेक्ट्रिक पर कोई वित्तीय असर नहीं होगा। कर्नाटक हाई कोर्ट ने CCPA के पिछले पत्र का उत्तर देने के लिए कंपनी को छह सप्ताह की समयसीमा दी थी।
  • ओला इलेक्ट्रिक को लगा झटका, कर्नाटक हाई कोर्ट ने जांच रोकने से किया इनकार
    सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) की ओर से जारी किए गए एक नोटिस को हाई कोर्ट ने खारिज करने से मना कर दिया है। यह नोटिस कंपनी के खिलाफ जांच के हिस्से के तौर पर दिया गया था। इसमें ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर कस्टमर्स की 10,000 से अधिक शिकायतों के बाद अतिरिक्त दस्तावेज मांगे गए थे।
  • ओला इलेक्ट्रिक को लगा झटका, CMO और CTO ने दिया इस्तीफा
    ओला इलेक्ट्रिक ने शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग में बताया कि कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Anshul Khandelwal और चीफ टेक्नोलॉजी एंड प्रोडक्ट ऑफिसर, Suvonil Chatterjee ने इस्तीफा दिया है। इससे पहले भी कुछ सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने इस्तीफा दिया था। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी भी की थी।
  • Ola Electric की बड़ी उपलब्धि, 4,000 स्टोर्स के साथ चार गुणा किया नेटवर्क
    कंपनी के पास 4,000 स्टोर्स हो गए हैं। इन स्टोर्स पर कस्टमर्स को सर्विस की सुविधा भी मिलेगी। ओला इलेक्ट्रिक ने बड़े शहरों के अलावा छोटे शहरों और में भी अपने नेटवर्क का विस्तार किया है। इस अवसर पर कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर डिस्काउंट और फ्री वॉरंटी जैसे बेनेफिट्स की पेशकश की है। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की S1 रेंज पर 7,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 7,000 रुपये तक डिस्काउंट और बेनेफिट्स का ऑफर
    कंपनी ने अपने स्टोर्स की संख्या को चार गुना बढ़ाने के मौके पर इस डिस्काउंट की घोषणा की है। इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की S1 रेंज पर 7,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बैटरी पर 8 वर्ष या 80,000 किलोमीटर की 7,000 रुपये की वॉरंटी को मुफ्त दिया जाएगा। कंपनी के MoveOS पर 6,000 रुपये का बेनेफिट है।
  • Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में मिलेंगे नए फीचर्स, कंपनी पेश करेगी MoveOS 5
    कंपनी के S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर MoveOS दिया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स में भी समान ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल होगा। इन फीचर्स में ग्रुप नेविगेशन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और Ola Maps के जरिए रोड ट्रिप मोड शामिल है। इसके अलावा स्मार्ट चार्जिंग, स्मार्ट पार्क और TPMS अलर्ट जैसे फीचर्स भी जोड़े जाएंगे।
  • Ola Electric के स्टोर्स की संख्या क्रिसमस पर चार गुना बढ़ेगी, प्रत्येक शहर तक होगी पहुंच
    ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि उसकी योजना प्रत्येक शहर तक पहुंचने की है। पिछले कुछ महीनों से कंपनी को सर्विस में कमी को लेकर शिकायतों के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने कहा है कि वह कंपनी अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को बढ़कर 25 दिसंबर को 4,000 स्टोर्स तक करेगी। यह EV के डिस्ट्रीब्यूशन के सबसे तेज लॉन्च में से एक होगा।
  • Ola Electric की स्टोर्स को 800 से बढ़ाकर 4,000 करने की तैयारी
    कंपनी के पास लगभग 800 स्टोर्स हैं। इनकी संख्या को बढ़ाकर इस महीने के अंत तक लगभग 4,000 किया जाएगा। कंपनी के मौजूदा स्टोर्स पर सर्विस की सुविधा भी मिलती है। ओला इलेक्ट्रिक के CEO, Bhavish Aggarwal ने बताया कि कंपनी अपने स्टोर्स के नेटवर्क को दिसंबर के अंत तक बढ़ाकर लगभग 4,000 तक करेगी। नए स्टोर्स 20 दिसंबर को शुरू किए जाएंगे।
  • Ola Electric ने शुरू किए 50 एक्सपीरिएंस सेंटर, कस्टमर्स बनेंगे गेस्ट ऑफ ऑनर
    अगले वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन को फाइनल किया जा रहा है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »