Ola Electric ने शुरू की S1 X+ ई-स्कूटर की डिलीवरी, 20,000 रुपये के डिस्काउंट काऑफर

इस डिस्काउंट के बाद S1 X+ का प्राइस 89,999 रुपये होगा। वास्तविक प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2023 20:35 IST
ख़ास बातें
  • यह इस सेगमेंट में सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है
  • इसकी सर्टिफाइड रेंज लगभग 151 किलोमीटर की है
  • Ola Electric की पिछले महीने सेल्स बढ़कर लगभग 30,000 यूनिट्स की रही थी

यह डिस्काउंट केवल दिसंबर में उपलब्ध है

Photo Credit: यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने नए S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू कर दी है। इसे हाल ही में लॉन्च किया गया था। कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 20,000 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। इस डिस्काउंट के बाद S1 X+ का प्राइस 89,999 रुपये होगा। वास्तविक प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। यह डिस्काउंट केवल दिसंबर में उपलब्ध है। 

यह इस सेगमेंट में सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है। इसमें 3 kWh की बैटरी दी गई है और इसकी सर्टिफाइड रेंज लगभग 151 किलोमीटर की है। S1 X+ में 6 kW की मौटर है। यह 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 90 kmph की है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने कम्युनिटी मेंबर्स के लिए विशेष ऑफर्स की भी घोषणा का है। इसके कम्युनिटी मेंबर्स को कंपनी के सभी सेकेंड जेनरेशन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए एक्सटेंडेड वॉरंटी पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा उन्हें प्रत्येक सफल रेफरल पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा। 
Advertisement

Ola Electric की पिछले महीने सेल्स बढ़कर लगभग 30,000 यूनिट्स की रही। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 82 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इससे पिछले महीने की तुलना में कंपनी की ग्रोथ लगभग 30 प्रतिशत की है। कंपनी के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में लगभग 35 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। पिछली पांच तिमाहियों से ओला इलेक्ट्रिक ने इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। इसकी योजना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करने की है। 

इस वर्ष के पहले 10 महीनों में ओला इलेक्ट्रिक ने 100 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की है। कंपनी ने जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी की है। इसकी योजना स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से 70 करोड़ डॉलर तक जुटाने की है। ओला इलेक्ट्रिक में सिंगापुर की Temasek और जापान के SoftBank जैसे बड़े इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है। हाल ही में इसने नई फंडिंग हासिल की थी और इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू 5.4 अरब डॉलर की लगी थी। ओला इलेक्ट्रिक ने दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी में कमी के बावजूद पिछले कुछ महीनों में कंपनी की बिक्री बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.