• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric ने शुरू की इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की डिलीवरी, 89,999 रुपये का शुरुआती प्राइस 

Ola Electric ने शुरू की इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की डिलीवरी, 89,999 रुपये का शुरुआती प्राइस 

कंपनी ने बताया कि S1 X और S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अपडेटेड रेंज के लिए उसे 75,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं

Ola Electric ने शुरू की इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की डिलीवरी, 89,999 रुपये का शुरुआती प्राइस 

यह तीन वेरिएंट्स और विभिन्न बैटरी साइज में उपलब्ध होगा

ख़ास बातें
  • Ola S1 X को 90,000 रुपये के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था
  • यह दो बैटरी पैक के विकल्पों में उपलब्ध है
  • कंपनी ने S1X+ को 3 kWh बैटरी पैक के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया है
विज्ञापन
देश की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अपने सबसे कम प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की डिलीवरी शुरू कर दी है। पिछले महीने Ola S1 X को 89,999 (एक्स-शोरूम) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। यह तीन वेरिएंट्स और विभिन्न बैटरी साइज में उपलब्ध होगा।  

कंपनी ने बताया कि S1 X और S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अपडेटेड रेंज के लिए उसे 75,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं। Ola Electric के फाउंडर और CEO, Bhavish Aggarwal ने S1 X के शुरुआती यूनिट्स के कंपनी की फैक्टरी में असेंबली लाइन से बाहर निकलने की इमेज शेयर की है। कंपनी ने S1X को दो बैटरी पैक के विकल्पों में उपलब्ध कराया है। इसके 2 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 89,999 रुपये और 3 kWh बैटरी वाले वेरिएंट का 99,999 रुपये है। ओला इलेक्ट्रिक ने S1X+ को 3 kWh बैटरी पैक के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि S1X+ की रेंज 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड 90 kmph की है। यह केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसमें सामान रखने के लिए 34 लीटर का स्पेस है। इसे मल्टी-टोन डिजाइन में उपलब्ध कराया गया है। इसका निचला हिस्सा ब्लैक कलर में होगा और बाकी के स्कूटर को अलग कलर में फिनिश किया जाएगा। इसमें सर्कुलर मिरर और नया डिस्प्ले दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलॉय व्हील्स के बजाय स्टील रिम का इस्तेमाल किया गया है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। 

हाल ही में कंपनी ने S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। इसे Coral Glam, Neo Mint, Porcelain White, Jet Black और Liquid Silver जैसे डुअल टोन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में S1 और S1 Pro में इस्तेमाल की जा रही बेल्ट ड्राइव के बजाय हब मोटर दी गई है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 125 किलोमीटर की है। ओला इलेक्ट्रिक की योजना जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की है। कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी और यह इस मार्केट में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »